Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व CM मधु कोड़ा पर लगाया जुर्माना
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व CM मधु कोड़ा पर लगाया जुर्माना

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मधु
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के पूर्व CM मधु कोड़ा पर 8 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने यह राशि झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) में जमा करने का निर्देश दिया है।

    मधु कोड़ा राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में हुए कथित घोटाले के मामले में आरोपी हैं। इस मामले में निचली अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने को वे हाईकोर्ट में चुनौती दे चुके हैं। हालांकि इस दौरान सुनवाई के दौरान मधु कोड़ा के वकील बार-बार समय मांगते रहे, जिससे कोर्ट नाराज हो गई।

    हाईकोर्ट ने इस देरी पर नाराजगी जताते हुए पूर्व सीएम पर 8 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने कहा है कि मामले की सुनवाई में हो रही देरी उचित नहीं है और अब इसे तेजी से निपटाया जाना चाहिए। यह पहली बार नहीं है जब मधु कोड़ा पर जुर्माना लगाया गया हो। इससे पहले भी कोर्ट ने तीन बार जुर्माना लगाया था, लेकिन इसके बावजूद मामले की सुनवाई में कोई खास प्रगति नहीं हुई।

    हाईकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 8 सप्ताह बाद करने का फैसला लिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि अब आगे सुनवाई में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह मामला राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है और इसे लेकर कई बार कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है।

    Also Read : SSP पीयूष पांडेय ने दारोगा सुनील कुमार दास को किया निलंबित… जानें क्यों

    Also Read :  JTET में भाषा को लेकर छिड़ा विवाद, भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना

    Also Read : दुमका के इन दो होटलों में चल रहा था गंदा काम

    Court court hearing Fine Former Chief Minister Jharkhand high court Jharkhand Legal Service Authority Jharkhand news Madhu Koda Rajiv Gandhi Rural Electrification Scheme Scam Case कोर्ट सुनवाई घोटाला मामला जुर्माना झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी झारखंड समाचार झारखंड हाईकोर्ट न्यायालय पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण घोटाला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJTET में भाषा को लेकर छिड़ा विवाद, भाजपा ने सरकार पर साधा निशाना
    Next Article लातेहार के बाद भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर फायरिंग की जिममेदारी ली आजाद सिरकार ने, धमकी भरा पोस्ट वायरल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.