Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»साहिबगंज जलापूर्ति योजना पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार बोली- 8,500 घरों में नल से पानी शुरू
    झारखंड

    साहिबगंज जलापूर्ति योजना पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार बोली- 8,500 घरों में नल से पानी शुरू

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : साहिबगंज में पाइपलाइन जलापूर्ति योजना को जल्द शुरू करने की मांग वाली जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट को बताया कि साहिबगंज में जलापूर्ति योजना का काम पूरा हो चुका है। ट्रायल रन के बाद 19,000 घरों में से 8,500 घरों में नल से पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। जिन लोगों ने नल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, उन्हें पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

    प्रार्थी ने किया विरोध

    याचिकाकर्ता सिद्धेश्वर मंडल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव शर्मा और अधिवक्ता ओम प्रकाश ने सरकार के दावे का विरोध किया। उन्होंने कहा कि साहिबगंज जलापूर्ति योजना का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार के जवाब का प्रतिउत्तर देने के लिए कोर्ट से समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

    अधिकारियों को अगली सुनवाई से छूट

    सुनवाई के दौरान नगर विकास सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता सचिव और साहिबगंज उपायुक्त कोर्ट में मौजूद रहे। हाईकोर्ट की खंडपीठ, जिसमें चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर शामिल थे, ने सरकार के जवाब को देखते हुए इन अधिकारियों को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने से छूट दे दी।

    क्या है मामला?

    सिद्धेश्वर मंडल ने साहिबगंज में पाइपलाइन जलापूर्ति योजना को जल्द शुरू करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। मामले की अगली सुनवाई में याचिकाकर्ता के जवाब के बाद कोर्ट आगे का फैसला लेगा।

    Also Read : घाटशिला उपचुनाव को लेकर झारखंड पुलिस ने कसी कमर, IG अभियान ने दिए कई निर्देश

    Jharkhand government says tap water supply to 8500 homes Jharkhand High Court hears Sahibganj water supply scheme झारखंड सरकार बोली- 8500 घरों में नल से पानी शुरू साहिबगंज जलापूर्ति योजना पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघाटशिला उपचुनाव को लेकर झारखंड पुलिस ने कसी कमर, IG अभियान ने दिए कई निर्देश
    Next Article घाटशिला उपचुनाव को देखते हुए प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को दिए गए सख्त निर्देश…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.