Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की मांग, हाई कोर्ट हेल्थ सेंटर को बनाया जाए कोविड सेंटर
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की मांग, हाई कोर्ट हेल्थ सेंटर को बनाया जाए कोविड सेंटर

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। देश समेत राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसकी वजह से प्रदेश के सभी अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी हो गई है। कोविड-19 के संक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए अधिवक्ताओं ने हाई कोर्ट के हेल्थ सेंटर को कोविड अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने की मांग की है।

    हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन से एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि कोविड-19 का संक्रमण बढ़ रहा है, जिसमें कहीं किसी को भी बेड नहीं मिल रहा है, अस्पताल में उसकी भारी कमी हो रही है। ऐसे में अधिवक्ताओं के हित को देखते हुए झारखंड हाई कोर्ट के हेल्थ सेंटर को कोविड अस्पताल के रूप में बदलने का निर्देश दिया जाए।

    झारखंड हाई कोर्ट हेल्थ सेंटर में पहले से 5 बेड बना हुआ है. उसी बेड को ऑक्सीजन युक्त बेड में बदलने की मांग की गई है। इसके साथ ही हाई कोर्ट परिसर स्थित हाॅल में भी अगर जरूरत पड़े तो उस हिसाब से वहां भी बेड बनाया जा सकता है। मुख्य न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं की मांग को सुनने के बाद राज्य सरकार के अधिकारी को यह निर्देश दिया है कि अगर संभव हो तो हाई कोर्ट हेल्थ सेंटर को कोविड अस्पताल बनाया जाए।

    Highcourt Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमकाः 17 वर्षीय अज्ञात नाबालिग का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस
    Next Article बिहार : लखीसराय में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.