Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, लिपिकों के प्रमोशन और सेविकाओं की भूमिका में बदलाव
    झारखंड

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, लिपिकों के प्रमोशन और सेविकाओं की भूमिका में बदलाव

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 3, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लिपिकों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। लंबे समय से प्रोन्नति से वंचित लिपिकों के लिए अब रास्ता साफ करने की पहल शुरू हो गई है।

    लिपिकों के प्रमोशन में बदलेगा नियम

    बाल विकास परियोजनाओं में कार्यरत लिपिकों की प्रोन्नति में अब तक नियम ही सबसे बड़ी बाधा बना हुआ था। इसे देखते हुए सरकार झारखंड बाल विकास सेवा अराजपत्रित कर्मचारी भर्ती एवं सेवाशर्त नियमावली, 2006 में संशोधन करने जा रही है। इस संशोधन के तहत लिपिकीय संवर्ग से जुड़े प्रावधानों में बदलाव किया जाएगा, ताकि उन्हें प्रोन्नति का लाभ मिल सके।

    सीमित परीक्षा से मिलेगा प्रमोशन

    नई नियमावली में लिपिकों के लिए सीमित प्रतियोगिता परीक्षा और प्रोन्नति से जुड़े स्पष्ट प्रावधान किए जाएंगे। इसके साथ ही विभाग ने प्रोन्नति योग्य पदों को चिन्हित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, ताकि संशोधन लागू होते ही पदोन्नति दी जा सके।

    सेविकाओं को भी मिलेगा नया मौका

    विभाग पहले ही आंगनबाड़ी सेविकाओं को सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए महिला पर्यवेक्षिका के पद पर नियुक्त करने की व्यवस्था लागू कर चुका है। अब इस प्रक्रिया को और व्यवस्थित और मजबूत किया जाएगा, जिससे सेविकाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

    कंप्यूटर ऑपरेटर के मानदेय में होगी एकरूपता

    समीक्षा में यह भी सामने आया है कि विभिन्न जिलों में सामाजिक सुरक्षा कोषांग में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों के मानदेय में अंतर है। इस समस्या को दूर करने के लिए विभाग एक समिति का गठन कर रहा है। समिति की सिफारिश के आधार पर मानदेय में एकरूपता लाई जाएगी।

    लंबे समय से लंबित था मामला

    लिपिकों को लंबे समय से प्रोन्नति नहीं मिल रही थी, जिससे असंतोष भी बढ़ रहा था। अब सरकार की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि कर्मचारियों को राहत मिलेगी और विभागीय कामकाज भी बेहतर होगा।

    Also Read : झारखंड उत्पाद विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों का तबादला

    Administrative Reform Jharkhand Anganwadi Sevika Promotion Anganwadi Supervisor Jharkhand Clerk Promotion Policy Government Jobs Jharkhand Jharkhand Clerk Promotion Jharkhand Employees News Jharkhand Government Decision Jharkhand Women Child Development latest Jharkhand news Latest news Promotion Rules Amendment ranchi news Social Security Department Jharkhand Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड उत्पाद विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों का तबादला
    Next Article धनबाद जेल में IG का औचक निरीक्षण, सुरक्षा और भोजन पर दिए सख्त निर्देश

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.