Ranchi : झारखंड में आठ डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर को इधर से उधर किया गया है। पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। यह निर्णय विभागीय स्थापना समिति की अनुशंसा और विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद लिया गया।
कौन से अधिकारी को कहां भेजा गया… देखें
- रूपा रानी तिर्की – वर्तमान में पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) की डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर थीं। उन्हें अब पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में पदस्थापित किया गया है।
- मार्कस हेम्ब्रोग – रामगढ़ से स्थानांतरित कर उन्हें पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में भेजा गया है।
- संजीत कुमार – लातेहार से स्थानांतरित होकर अब रामगढ़ के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर होंगे।
- अविनेश कुमार त्रिपाठी – पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से स्थानांतरित होकर अब लातेहार में पदभार संभालेंगे।
- प्रवीण कुमार – सिमडेगा से स्थानांतरित कर गुमला में पदस्थापित किए गए हैं।
- मनोज कुमार – गुमला से स्थानांतरित होकर अब सिमडेगा में जिला क्रीड़ा पदाधिकारी होंगे।
- कैलाश राम – कोडरमा से स्थानांतरित होकर बतरा जिले में पदस्थापित किए गए हैं।
- तुषार राथ – चतरा से स्थानांतरित कर उन्हें कोडरमा में नई जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से नए स्थानों पर प्रभार ग्रहण कराना सुनिश्चित किया जाए।
Also Read : लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत