रांची: झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और जनमत के संयोजक पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी और 14 अन्य संगठनों के साझा उम्मीदवार झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. उनका उद्देश्य यूपीए-एनडीए के विकल्प के रूप में जनता के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत होना है. दुमका में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेसरा ने झामुमो और भाजपा पर आरोप लगाया कि वे “मंईयां सम्मान योजना” और “गोगो दीदी योजना” के जरिए वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये योजनाएं झारखंड की जनता को कंगाल बनाने और लोकलुभावन तरीके से सत्ता हथियाने का प्रयास हैं, जिससे राज्य के विकास में कोई वास्तविक सुधार नहीं होगा. बेसरा ने जल, जंगल, और जमीन के मुद्दे पर भी झामुमो को घेरते हुए कहा कि अगर जनमत सत्ता में आती है, तो हर परिवार की नियोजित आमदनी बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी. उन्होंने कहा कि पिछले 24 वर्षों में राज्य ने 13 मुख्यमंत्री देखे हैं, लेकिन किसी ने भी एक भी परिवार को नौकरी नहीं दी. बेसरा ने भाजपा और झामुमो दोनों से मुक्ति दिलाने का वादा किया और चुनाव में उन मुद्दों पर जोर देने की बात की, जिन्हें ये प्रमुख दल भूल चुके हैं. उन्होंने पंचशील संकल्प के तहत पांच प्रमुख मुद्दों की बात की, जिसमें नियोजन नीति, आरक्षण नीति, संताल परगना को उपराज्य का दर्जा, मातृभाषा में शिक्षा, और सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय को केंद्रीय आदिवासी स्वायत्त विश्वविद्यालय बनाने की मांग शामिल हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेसरा के साथ जनमत के प्रवक्ता प्रेमचंद किस्कू भी मौजूद थे.
Jharkhand Election 2024: 81 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी, सूर्य सिंह बेसरा का बड़ा ऐलान

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

