Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 4:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्डा»Jharkhand Election 2024: झारखंड में आज फिर गरजेंगे पीएम मोदी, गोड्डा और देवघर में होगी जनसभा
    गोड्डा

    Jharkhand Election 2024: झारखंड में आज फिर गरजेंगे पीएम मोदी, गोड्डा और देवघर में होगी जनसभा

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 13, 2024Updated:November 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज 13 नवंबर को हो रहा है, जिसमें 43 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के संताल परगना क्षेत्र में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी का यह दौरा एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में किया जा रहा है, जिसमें वे जनता से समर्थन की अपील करेंगे.

    पीएम मोदी का कार्यक्रम

    पीएम मोदी दरभंगा एयरपोर्ट से दोपहर 1:05 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए 1:30 बजे सारठ आएंगे. सारठ के रांगा सिरसा मैदान में दोपहर 1:45 बजे उनकी पहली सभा होगी, जो लगभग 40 मिनट तक चलेगी. इसके बाद पीएम मोदी गोड्डा के लिए रवाना होंगे, जहां दूसरी सभा सिकटिया मैदान में 3:15 बजे होगी. इस सभा के बाद शाम 4:35 बजे देवघर एयरपोर्ट से वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

    भाजपा के दिग्गज नेता भी होंगे शामिल

    इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. इनमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय सहित अन्य नेता शामिल होंगे. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे.

    पहले चरण का मतदान शुरू

    झारखंड विधानसभा के पहले चरण में आज 43 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. इन सीटों पर कुल 1.37 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 68.78 लाख पुरुष, 68.36 लाख महिला, 303 थर्ड जेंडर, 63,601 वरिष्ठ नागरिक (85 वर्ष से अधिक) और 1.91 लाख दिव्यांग मतदाता शामिल हैं. युवा मतदाताओं की संख्या 6.51 लाख है, जो 18-19 वर्ष के बीच हैं। इस चरण में 14,394 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 31 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक, और शेष में शाम 5 बजे तक होगा.

    दूसरे चरण पर भी राजनीतिक दलों का फोकस

    पहले चरण के बाद, 20 नवंबर को दूसरे चरण के चुनाव में 38 सीटों पर मतदान होगा, जिनमें 34 सीटें संताल और कोयलांचल क्षेत्र में आती हैं. इस क्षेत्र में भी राजनीतिक दलों का जोर शोर से प्रचार अभियान जारी है. बीजेपी के कई अन्य स्टार प्रचारक भी आने वाले दिनों में झारखंड पहुंचेंगे.

    एनडीए प्रत्याशी गोड्डा चुनाव प्रचार चुनावी सभा झारखंड चुनाव झारखंड विधानसभा झारखंड विधानसभा चुनाव देवघर एयरपोर्ट निशिकांत दुबे पहला चरण पीएम नरेंद्र मोदी बाबूलाल मरांडी भाजपा मतदान राजनीतिक दल संताल परगना सारठ स्टार प्रचारक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव का पहला चरण, आज 43 सीटों पर हो रही वोटिंग
    Next Article Jharkhand Election 2024 : मतदान केंद्रों पर लंबी कतार, पीएम मोदी ने की अपील- पहले मतदान फिर जलपान

    Related Posts

    जामताड़ा

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.