Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा हुए रिटायर, दी गई विदाई
    झारखंड

    झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा हुए रिटायर, दी गई विदाई

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा शनिवार को रिटायर हो गये। जैप वन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें विभाग की ओर से परंपरा के अनुरूप विदाई दी गई। 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी नीरज सिन्हा ने 12 फरवरी 2021 को झारखंड के डीजीपी के तौर पर पदभार ग्रहण किया था।

    जैप के जवानों ने अपने डीजीपी को सलामी दी। मौके पर डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि मेरा दिल हमेशा पुलिस के लिए ही धड़कता रहेगा। मैं झारखंड पुलिस के हर सुख दुख में शामिल रहूंगा। उन्होंने अपनी उपलब्धियों के लिए सभी का धन्यवाद किया। अपने संबोधन के दौरान वे भावुक भी हुए।

    मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह रिटायरमेंट के बाद किताब लिखेंगे। एक साल बाद उसका प्रकाशन करेंगे। राजनीति में आने को लेकर जब उनसे सवाल पूछ गए तो डीजीपी नीरज सिन्हा ने राजनीति में जाने से साफ इंकार किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में बोलना पड़ता है मैं कम बोलने वाला शख़्स हूं। उन्होंने बताया कि अपने नौकरी के दौरान परिवार से हमेशा डांट मिलती रही है लेकिन मैंने बड़े निष्ठा और ईमानदारी से अपने कार्य का निर्वाहन किया।

    विदाई समारोह में डीजी अजय कुमार सिंह, डीजी अनुराग गुप्ता, डीजी अनिल पालटा, एडीजी आरके मल्लिक, एडीजी प्रशांत सिंह, एडीजी मुरारीलाल मीणा, आईजी अभियान एवी होमकर, एसएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

    उल्लेखनीय है कि नीरज सिन्हा झारखंड राज्य बनने पर 25 नवंबर 2000 को रांची के पहले एसएसपी बनाये गये थे। इसके अलावा जैप-वन कमांडेंट, एसपी हजारीबाग, एसपी स्पेशल ब्रांच, रेंज डीआइजी हजारीबाग, आइजी एसटीएफ, एडीजी निगरानी, एडीजी स्पेशल ब्रांच सह विशेष सचिव गृह विभाग, एडीजी कम ओएसडी दिल्ली, एडीजी वायरलेस, डीजी वायरलेस, डीजी जैप, डीजी एसीबी के तौर पर उन्होंने राज्य में अपनी सेवा दी।

    नीरज सिन्हा का जन्म आठ जनवरी 1962 को साहिबगंज में हुआ था। इन्होंने साहिबगंज के संत जेवियर स्कूल से 1976 में मैट्रिक, 1977 में इन्हें नेशनल साइंस टैलेंट सर्च अवार्ड स्कॉलरशीप मिला। भारतीय पुलिस सेवा में आने के बाद एकीकृत बिहार में एएसपी पीरो, एएसपी पटना, एसपी जहानाबाद, एसपी जमुई, एसपी समस्तीपुर, एसपी आरा, बीएमपी-10 कमांडेंट, एसपी कटिहार, एसपी सीआइडी, एसपी नालंदा रहे हैं।

    मालूम हो कि झारखंड के नये डीजीपी कौन होंगे। इसपर अब तक मुहर नहीं लगी है। यूपीएससी के पैनल में तीन आईपीएस अधिकारियों का नाम हैं। इनमें 1989 बैच के आइपीएस अजय भटनागर, अजय कुमार सिंह और 1990 बैच के अनिल पाल्टा का नाम शामिल हैं। इन्हीं तीन में से किसी एक अधिकारी को झारखंड का नए डीजीपी बनाया जायेगा।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : हरमू में आपसी विवाद में फायरिंग, एक गिरफ्तार
    Next Article देवघर : मछली व्यवसायी की हत्या करने पहुंचे अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो जवान शहीद व कारोबारी घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो पर थानेदार से गाली-गलौज का आरोप, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

    August 25, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.