Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, देश तोड़ने की साजिश रोकने के लिए निकल रही भारत जोड़ो यात्रा
    झारखंड

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, देश तोड़ने की साजिश रोकने के लिए निकल रही भारत जोड़ो यात्रा

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़। देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है। समाज में जिस तरह जहर घोला जा रहा है उससे देश बंटता जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई भी चरम पर है। उन सभी साजिशों को खत्म करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। यह बात शनिवार को रामगढ़ में कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी राजेश ठाकुर ने कही।

    उन्होंने विधायक ममता देवी और सैकड़ों समर्थकों के साथ मिलकर यह यात्रा निकाली। पटेल चौक से शुरू हुई यह यात्रा रामगढ़ शहर से होते हुए सिद्धो कान्हो मैदान में खत्म हुई। राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी इस यात्रा को चला रहे हैं। झारखंड में अब तक 13 जिलों में यह यात्रा निकाली जा चुकी है। इस यात्रा का उद्देश्य यह है कि लोग आपसी मनमुटाव खत्म करें और पार्टी की इस यात्रा को सफल बनाएं।इसका दूसरा उद्देश्य यह है कि इस समाज को एकजुट कर देश को मजबूत बनाना है।

    जब तक जनता जागृत नहीं होगी तब तक यह संभव नहीं होगा। आज हर विषय पर लोगों को विचार करना होगा। किस तरह से देश में बढ़ती महंगाई और समस्याओं का बढ़ता पहाड़ को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इन सभी मुद्दों पर सीधे लोगों से जुड़ रहे हैं। लोगों का जनसमर्थन भी उन्हें मिल रहा है।राजेश ठाकुर ने पगड़ी से साफ की सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमापटेल चौक से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा जब रामगढ़ शहर के सुभाष चौक पर पहुंची तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक ममता देवी अन्य नेता सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे।

    जैसे ही नेता वहां पहुंचे तो देखा कि सुभाष चंद्र की प्रतिमा पर धूल का अंबार लगा हुआ है। तत्काल राजेश ठाकुर ने अपनी सफेद पगड़ी उतारी और उस कपड़े से पहले सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पड़े धूल को झाड़ा। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इतनी गंदगी में माल्यार्पण करना उचित नहीं है। इस दौरान उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया कि तत्काल इस प्रतिमा को साफ किया जाए।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में रेलकर्मी की पत्नी ने की खुदकुशी
    Next Article पूर्व इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.