Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»महंगाई पर हल्ला बोल रैली को सफल बनाने के लिए झारखण्ड कांग्रेस के नेतागण दिल्ली के लिए प्रस्थान किये
    झारखंड

    महंगाई पर हल्ला बोल रैली को सफल बनाने के लिए झारखण्ड कांग्रेस के नेतागण दिल्ली के लिए प्रस्थान किये

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। देश में बढ़ती मंहगाई को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 4 सितम्बर को केन्द्र सरकार के खिलाफ महंगाई पर हल्ला बोल रैली को सफल बनाने के लिए झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था रांची एअरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए आज प्रस्थान किया।

    कांग्रेस के कार्यकर्ता महंगाई को लेकर पोस्टर के माध्यम से नई दिल्ली के रामलीला मैदान में भयावहता को प्रदर्शित करेंगे।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, चंदन बैठा, फिरोज रिजवी मुन्ना,कुमुद रंजन, संजीत यादव, अभिषेक साहू,दिवेश राज,चतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार दूबे,खूंटी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी,गुमला जिला कांग्रेस के रोहित उरांव, लोहरदगा से शिव शंकर उरांव, संजीत सिंह, सहित कई और नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गये।

    ‌ एअरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि 75 वर्षों में पहली बार खाने पीने की चीजों से लेकर हर जरूरत की चीजों पर कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की गई है जिसके वजह से देश की जनता कराह रही है, कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करने के लिए तैयार है।

    कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में महंगाई और बेरोजगारी के लिए आवाज बुलंद करेंगे, जनविरोधी सरकार को उखाड़ने का इस विराट रैली से देश की जनता से आह्वान किया जाएगा।

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा गरीब हो या मध्यम वर्गीय हर समाज हर व्यक्ति महंगाई से त्राहिमाम कर रहा है,पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें वर्तमान में सबसे निचले स्तर पर होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों 100 के पार है, इसके लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं।

    प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेता चंदन बैठा ने कहा झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर रैली मे अपनी आवाज बुलंद करेंगे।उन्होंने कहा अब वक्त आ गया है जब पूंजीपतियों की सरकार को नेस्तनाबूद किया जाए। कांग्रेस नेता श्री दूबे ने बताया दिल्ली पहुंचकर संध्या छः बजे झारखण्ड के कांग्रेस जनों की बैठक एआईसीसी मुख्यालय में होगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : औरंगाबाद में एनआईए की टीम ने भाकपा माओवादी से जुड़े दो शीर्ष नक्सलियों और उनके परिजनों के घर पर की छापेमारी
    Next Article बिहार : बक्सर में एक मां ने अपनी तीन बेटियों को गला दबा कर मार डाला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.