Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»इस माह में होगा झारखंड निकाय चुनाव!.. तैयारियों में लगा है आयोग
    झारखंड

    इस माह में होगा झारखंड निकाय चुनाव!.. तैयारियों में लगा है आयोग

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 14, 2025Updated:March 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गयी है। संभावना है कि आगामी मई या जून महीने में निकाय चुनाव हो सकता है। झारखंड हाई कोर्ट से मिले आदेश के बाद इलेक्शन कमिशन चुनाव की तैयारियों में जुट चुका है। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग की ओर से नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के विभिन्न पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए वार्डों के पुनर्गठन का काम भी पूरा कर लिया गया है। वोटर लिस्ट अपडेट करने को लेकर भी काम चल रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि मई-जून में चुनाव नहीं होने से यह आगे के लिए टल जाएगा, क्योंकि इसके बाद राज्य में वर्षा शुरू हो जाएगी। ऐसे में फिर नवंबर-दिसंबर माह में चुनाव हो सकेगा। झारखंड के 13 नगर निकायों में 2020 से ही चुनाव लंबित है। वहीं, चुनाव नहीं होने से केंद्र ने नगर निकायों के लिए दिए जाने वाले वित्तीय अनुदान पर भी रोक लगा दी है।

    झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निकायों में ट्रिपल टेस्ट के जरिए ओबीसी आरक्षण तय किया जाना है। इस उद्देश्य से डोर टू डोर सर्वे का काम चल रहा है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा इसके लिए 31 दिसंबर आखिरी तारीख निर्धारित की गई थी, बाद में इसमें लगने वाले समय को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया।

    राज्य में नगर निकाय चुनाव एक अक्टूबर 2024 को अर्हता तिथि के आधार पर होगा। इस तिथि तक वैसे सभी मतदाता, जिनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित है, उन्हें मतदान का अधिकार प्राप्त होगा। भारत निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची प्राप्त होने के बाद उसका विखंडन करते हुए जिलों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है।

    Also Read : राशन कार्डधारकों को राहत, अब इस डेट तक करा सकेंगे KYC

    Also Read : झारखंड में अभी से ही गर्मी का प्रकोप, इन पांच जिलों में लू का अलर्ट जारी

    Also Read : फगुवा पर खूब झूमे रांची में भाजपाई… देखें VIDEO

    Election Preparations fragmentation Jharkhand high court May-June Monsoon Municipal Corporation municipal council Nagar Panchayat November-December Pending municipal elections reorganization State Election Commission Voter List wards चुनाव की तैयारियाँ झारखंड हाईकोर्ट नगर निगम नगर पंचायत नगर परिषद नवंबर-दिसंबर पुनर्गठन मई-जून मतदाता सूची राज्य निर्वाचन आयोग लंबित निकाय चुनाव वर्षा वार्ड विखंडन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुजवेंद्र की रुमर्ड गर्लफ्रेंड भी है काफी फेमस,प्रोड्यूस की है ये फ़िल्मे… 
    Next Article रुपये के जिस चिन्ह को स्टेलिन सरकार ने बदल डाला, उसे बनाने वाले भी थे एक तमिलियन

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.