Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो के दो युवक चला रहे थे बच्चों की अ’श्लील सामग्री का नेटवर्क, CID ने दबोचा
    झारखंड

    बोकारो के दो युवक चला रहे थे बच्चों की अ’श्लील सामग्री का नेटवर्क, CID ने दबोचा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2025Updated:September 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CID
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने एक बड़े साइबर अपराध का खुलासा करते हुए बाल यौन शोषण एवं उत्पीड़न सामग्री (CSEAM) से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के सहयोग से की गई, जिसमें https://hotpic-one/ नामक वेबसाइट और उससे जुड़े प्लेटफॉर्म्स की गहन जांच की गई।

    जांच में सामने आया कि यह वेबसाइट एक डिजिटल मार्केटप्लेस के तौर पर इस्तेमाल की जा रही थी, जहाँ शोषण संबंधी आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की जाती थी और मुनाफे के लिए बेची जा रही थी। आरोपी इस सामग्री को टेलीग्राम चैनलों और MEGA जैसी क्लाउड सेवाओं के माध्यम से बड़े पैमाने पर फैलाते थे।

    राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर झारखंड के साइबर क्राइम थाना ने इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की। एक शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बिना अनुमति के इस वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए थे, जिससे उसे मानसिक आघात पहुंचा और आत्महत्या जैसे विचार आने लगे।

    CID ने इस मामले में बोकारो जिले के दो आरोपियों अंकित कुमार जे.डी. और विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री बरामद की गई है। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी इस सामग्री को न केवल भारत में बल्कि ओमान, बांग्लादेश और यूएई जैसे देशों में भी बेचते थे, जिससे यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ था।

    पुलिस ने टेलीग्राम ग्रुप्स और MEGA क्लाउड लिंक्स के जरिए चल रहे इस घिनौने कारोबार को रोकने में अहम सफलता हासिल की है। फिलहाल मामले की जांच आगे भी जारी है।

     

    Cid इस्तेमाल झारखंड शोषण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर का शातिर ठग चतरा पुलिस के शिकंजे में, खाते से उड़ा डाला था सात लाख
    Next Article कपाली में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः मधु कोड़ा के मुंबई की करोड़ों की संपत्तियों पर फिलहाल नहीं होगी ई-नीलामी, जानिये पूरा मामला

    July 16, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    Latest Posts

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.