Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 2:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची»48 साल के हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पीएम मोदी सहित कई मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, जानिए राजनीतिक सफर
    रांची

    48 साल के हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पीएम मोदी सहित कई मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, जानिए राजनीतिक सफर

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2023Updated:September 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन है। वे 48 साल के हो गये हैं। हेमंत सोरेन के जन्मरदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, मिथिलेश ठाकुर, अंबा प्रसाद सहित कई मंत्रि‍यों ने उनके जन्मादिन पर बधाई। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड के मुख्यंमंत्री हेमंत सोरेन को जन्म दिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

    नेमरा में हुआ था सीएम हेमंत का जन्म

    हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को रामगढ़ जिला के नेमरा में हुआ था। हेमंत सोरेन झामुमो के सुप्रीमो सह झारखंड अलग आंदोलन में अग्रिम भूमिका निभाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र है। हेमंत सोरेन राज्य के दूसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य के विकास में महती भूमिका निभा रहे हैं। सबसे पहले जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। वहीं, दूसरी बार 29 दिसंबर, 2019 को राज्य के पांचवें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य का कमान संभाल रहे हैं।

    कहां से की पढ़ाई

    हेमंत सोरेन की शुरुआती शिक्षा बोकारो सेक्टर-4 स्थित सेंट्रल स्कूल से हुई। स्कूल में दोस्तों के बीच वह अपने ग्रुप के लीडर हुआ करते थे। 1989 में हेमंत सोरेन ने पटना के एमजी हाइ स्कूल में 10वीं कक्षा में दाखिला लिया। पटना से ही उन्होंने मैट्रिक की पढ़ाई की। 1990 में उन्होंने बोर्ड की परीक्षा पास की। इसके बाद पटना विश्वविद्यालय से आइएससी 1994 में किया। इसके बाद हेमंत ने बीआइटी मेसरा में इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। हेमंत सोरेन, इंजीनियरिंग ड्राप आउट स्टूडेंट हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि, हेमंत सोरेन अपनी इच्छा नहीं, बल्कि परिस्थितिवश राजनीति में आए हैं।

    राजनीतिक सफर

    2003 में हेमंत सोरेन ने छात्र राजनीति में कदम रखा। फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष बने। इसके बाद पहली बार उन्होंने 2005 में दुमका विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। पर स्टीफन मरांडी से हार गये। इसके बाद पहली बार 23 दिसंबर 2009 को दुमका से वर्तमान विधानसभा के लिए विधायक चुने गए थे। हेमंत सोरेन अपनी इच्छा नहीं, बल्कि परिस्थितिवश राजनीति में आए हैं।

    दरअसल, हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की अचानक मृत्यु हो गई थी और पिता शिबू सोरेन का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इस वजह से हेमंत सोरेन की राजनीति में इंट्री हुई। हेमंत सोरेन साल 2009 में ही संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए लेकिन जनवरी 2010 में उन्होंने सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया और राज्य की अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में डिप्टी सीएम बन गए। इसके बाद साल 2013 में पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे लेकिन उनका कार्यकाल दिसंबर 2014 तक ही चला। जिसके बाद हेमंत सोरेन ने बीते पांच सालों में पार्टी के अंदर अपनी पकड़ बनाई और वह दूसरी बार 29 दिसंबर, 2019 को राज्य के पांचवें मुख्यमंत्री के तौर पर झारखंड के मुख्यमंत्री बने और अभी तक वह राज्य का कमान संभाल रहे हैं।

    गाना सुनना है बेहद पसंद

    हेमंत सोरेन को गाना सुनना पसंद है। जब भी लौंग ड्राइव पर जाते तो गाना सुनना न भुलते थे। हेमंत को गाड़ियों का भी शौक है। इसके लिए वह खुद मेहनत करते हैं। मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए भी हेमंत सोरेन अकसर खुद ही ड्राइव कर प्रोजेक्ट भवन जाया करते थे।

    best wishes Hemant Soren jharkhand Jharkhand Chief Minister Hemant Soren many ministers PM modi political journey ranchi हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशर्मनाक : स्कूल के नए भवन के उद्घाटन में मंत्री सत्यांनाद भोक्ता के सामने अश्लील डांस, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो, देखें
    Next Article झारखंड में एसपी रैंक के 28 पद खाली, 7 आईपीएस समेत कई पोस्टिंग के इंतजार में

    Related Posts

    झारखंड

    राज्य में 102 डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, सूची पर ‘हरी झंडी’ का इंतजार…

    September 14, 2025
    झारखंड

    ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF रांची ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद …

    September 13, 2025
    जमशेदपुर

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025
    Latest Posts

    राज्य में 102 डीएसपी पदस्थापन की प्रतीक्षा में, सूची पर ‘हरी झंडी’ का इंतजार…

    September 14, 2025

    ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF रांची ने भारी मात्रा में गांजा किया बरामद …

    September 13, 2025

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा, नए संकल्पों का आगाज…

    September 13, 2025

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवारों को मुफ्त में वाटर कनेक्शन…

    September 13, 2025

    दुर्गा पूजा पर रांची डीसी-एसएसपी की अहम बैठक, सुरक्षा को लेकर बने खास प्लान

    September 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.