Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड कैबिनेट : नई उत्पाद नीति सहित 72 प्रस्तावों पर लगी मुहर
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट : नई उत्पाद नीति सहित 72 प्रस्तावों पर लगी मुहर

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग की गई। झारखंड मंत्रालय में हुई मीटिंग में कैबिनेट ने नई उत्पाद नीति समेत 72 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है. यह जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल की तरफ से दी गई है। कैबिनेट मीटिंग में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख सहित कई मंत्री शामिल थे।

    बता दें कि झारखंड मंत्रालय में सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 72 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है। इसमें उत्पाद की 4 नई नियमावलियों पर मुहर लगाई गई है। राज्य में अब शराब के सिर्फ 5 गोदाम होंगे। गोदामों का स्वामित्व जेएसबीसीएल के पास होगा। बता दें कि बैठक में प्रमंडल स्तर पर ही शराब के गोदाम रखे जाने का निर्णय लिया गया है।

    वहीं, कैबिनेट की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि शराब की बोतल पर क्यूआर कोड होगा। इससे जानकारी मिल सकेगी कि शराब का मैन्युफैक्चर कहां हुआ है और किस गोदाम से दुकान तक बोतल पहुंची है। वहीं, शराब की ब्लैक मार्केटिंग और रेवेन्यू की क्षति को रोकने के लिए राजस्व नीति में बदलाव करने का भी फैसला किया गया है। बता दें कि राज्य में वर्तमान में शराब के 75 गोदाम हैं। अब सभी पांचों प्रमंडल में एक-एक गोदाम होंगे। गोदामों की कड़ी निगरानी की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। बता दें कि दुकानों की संख्या अब 1500 किए जाने का निर्णय लिया गया है। जबकि पहले से कुल 700 दुकानें थीं. राज्य सरकार ट्रैक एंड ट्रेस पॉलिसी ला रही है. उत्पाद के बनने से लेकर बिक्री होने तक की सारी जानकारी सरकार के पास रहेगी। वहीं, दुकानदार अधिक दाम वसूल नहीं कर सकेंगे।

    Jhakrhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सरकार का बड़ा फैसला : रामनवमी और सरहुल जुलूस को हरी झंडी, गाइडलाइन हुआ जारी
    Next Article CM सोरेन कैबिनेट की बैठक, नई उत्पाद नीति समेत 72 प्रस्तावों पर लगी मुहर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.