Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड बंद : चाईबासा में भी जोरदार प्रदर्शन
    झारखंड

    झारखंड बंद : चाईबासा में भी जोरदार प्रदर्शन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 17, 2026Updated:January 17, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बंद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti/Chaibasa : आदिवासी नेता सह पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद का राज्य में मिला-जुला असर दिख रहा है। खूंटी में बंद का प्रभाव सबसे अधिक नजर आया, जहां सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतरकर टायर जलाकर बंद की नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सोमा मुंडा के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

    चाईबासा में बंद का असर

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा, जगन्नाथपुर और नोवामुंडी इलाके में भी बंद का असर दिखा। कई जगह चौक-चौराहों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। इस कारण लंबी दूरी और लोकल बसों का परिचालन प्रभावित हुआ, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    अन्य जिलों में स्थिति

    रामगढ़ के कुज्जू थाना क्षेत्र के नया मोड़ पर आदिवासी समाज के लोगों ने एनएच 33 को कुछ देर के लिए जाम किया। पाकुड़, चतरा, साहिबगंज, गुमला, गिरिडीह, दुमका, सरायकेला, गोड्डा, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा और लातेहार में बंद का कोई खास असर नहीं दिखा। सिमडेगा में एनएच 143 को जाम करने की कोशिश की गई, लेकिन प्रशासन ने जल्दी ही जाम हटा दिया।

    सोमा मुंडा हत्याकांड की पृष्ठभूमि

    मालूम हो कि 7 जनवरी को खूंटी जिले के जमुआदाहा के पास आदिवासी नेता सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश फैला दिया। इसके विरोध में आदिवासी संगठनों ने 8 जनवरी को खूंटी बंद बुलाया था, जिसका व्यापक असर देखा गया। पुलिस ने हत्या के पीछे जमीन विवाद को कारण बताते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन शूटर और मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

    Also Read : गुमला में भयंकर सड़क हादसा : ट्रक से भिड़ंत के बाद कार के उड़े परखच्चे, ड्राइवर की मौ’त

    Jharkhand bandh : situation normal in other districts. Protests in Khunti and Chaibasa during the Jharkhand bandh झारखंड बंद : बाकी जिलों में स्थिति सामान्य झारखंड बंद के दौरान खूंटी और चाईबासा में प्रदर्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में भयंकर सड़क हादसा : ट्रक से भिड़ंत के बाद कार के उड़े परखच्चे, ड्राइवर की मौ’त
    Next Article JAC 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 : एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 3 से 17 फरवरी तक

    Related Posts

    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    Latest Posts

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.