Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Oct, 2025 ♦ 5:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड एटीएस ने कुख्यात अपराधियों के करीबी लोगों को भेजा नोटिस, मांगा संपत्ति का हिसाब
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड एटीएस ने कुख्यात अपराधियों के करीबी लोगों को भेजा नोटिस, मांगा संपत्ति का हिसाब

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एटीएस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड एटीएस ने राज्य के आधा दर्जन से अधिक कुख्यात अपराधियों की काली कमाई पर कार्रवाई शुरू कर दी है। एटीएस ने संगठित अपराधी गिरोहों से जुड़े लोगों को नोटिस भेजकर उनकी संपत्ति का हिसाब मांगा है। जो लोग अपनी कमाई का सही हिसाब नहीं दे पाएंगे, उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

    इन लोगों से मांगी गयी जानकारी

    एटीएस ने अमन श्रीवास्तव, सुजीत सिन्हा, प्रिंस खान, डब्लू सिंह, मयंक सिंह और विकास तिवारी जैसे गैंगस्टर्स की काली कमाई को कारोबार में लगाने वाले सफेदपोशों और उनके करीबी रिश्तेदारों की पहचान की है। इन सभी को नोटिस भेजा गया है, जिसमें उनसे उनकी संपत्ति की जानकारी मांगी गई है।

    पुख्ता सबूत नहीं मिलने पर जब्त होगी संपत्ति

    झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि अपराधियों की काली कमाई का निवेश करने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है। नोटिस मिलने के बाद गैंगस्टर के परिवार वाले, दोस्त और बिजनेसमैन सभी को अपनी संपत्ति और निवेश के पुख्ता सबूत देने होंगे। यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो नए कानून के अनुसार उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी और उन्हें तीन साल की सजा का भी सामना करना पड़ सकता है।

    भुगतनी पड़ सकती है तीन साल की सजा

    नए आपराधिक कानून के तहत, यदि किसी व्यक्ति या संगठन द्वारा किसी दूसरे के नाम पर संपत्ति ली गई है, तो पुलिस उन्हें नोटिस देगी। नोटिस प्राप्त करने वाले व्यक्ति को यह साबित करना होगा कि उनकी संपत्ति में किसी भी प्रकार के संगठित अपराध से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यदि वे इसे साबित नहीं कर पाते हैं, तो उनकी संपत्ति को अटैच किया जाएगा और उन्हें तीन साल की सजा भी भुगतनी पड़ेगी।

    एटीएस ने हाल ही में कुख्यात अपराधियों से पूछताछ की है, जिससे कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं। इन जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एटीएस को झारखंड के कुख्यात अपराधियों की करोड़ों की संपत्ति का पता चल चुका है, और अब धीरे-धीरे उन्हें जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    इस कार्रवाई के तहत, जो संपत्तियां सीधे तौर पर अपराधियों के नाम पर हैं, उन्हें तुरंत जब्त किया जाएगा, जबकि जो संपत्तियां उनके रिश्तेदारों के नाम पर हैं, उन लोगों को नोटिस के माध्यम से यह बताना होगा कि संपत्ति कानूनी है या अवैध।

    Also Read : झारखंड एटीएस को मिली बड़ी सफलता, 7 आतंकी गिरफ्तार व AK-47 जप्त

    asked for details of their assets Jharkhand ATS sent notice to people close to notorious criminals झारखंड एटीएस ने कुख्यात अपराधियों के करीबी लोगों को भेजा नोटिस मांगा संपत्ति का हिसाब
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेंगलुरु में चार मंजिला इमारत में भीषण आ’ग, तीन की मौ’त
    Next Article राज्यपाल संतोष गंगवार ने नेमरा में गुरुजी को दी श्रद्धांजलि, श्राद्ध भोज में होंगे शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CISF की बड़ी कार्रवाई : अवैध खनन के लिए रास्ता बना रही जेसीबी जब्त

    October 1, 2025
    झारखंड

    नगड़ी में हर्ष फाय’रिंग से हड़कंप, महिला जिप सदस्य के पति समेत चार हिरासत में

    October 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    गर्भवती पत्नी को मारकर कुएं में गिराया, बचाने की गुहार लगाई तो दोबारा पत्थर से मार ही डाला

    September 30, 2025
    Latest Posts

    CISF की बड़ी कार्रवाई : अवैध खनन के लिए रास्ता बना रही जेसीबी जब्त

    October 1, 2025

    नगड़ी में हर्ष फाय’रिंग से हड़कंप, महिला जिप सदस्य के पति समेत चार हिरासत में

    October 1, 2025

    बढ़ा दी गयी पुलिस विभाग में भर्ती की डेट… जानें डिटेल्स

    October 1, 2025

    नवरात्रि 2025 : नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा… जानें महत्व और पूजन विधि

    October 1, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 01 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.