Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 12:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव : देवघर में प्रत्याशियों की आस्था दांव पर, दिलचस्प रहता है मुकाबला
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव : देवघर में प्रत्याशियों की आस्था दांव पर, दिलचस्प रहता है मुकाबला

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर । देश-दुनिया में बाबा नगरी के रूप में प्रसिद्ध झारखंड स्थित देवघर हिंदू धर्म के लोगों के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है। झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में देवघर विधानसभा क्षेत्र में 16 दिसंबर को मतदान होना है। इस सीट पर चुनावी रण का मुकाबला बराबर दिलचस्प होता है। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित इस विधानसभा का क्षेत्र देवघर जिले के तीन प्रखंड देवघर सदर, देवीपुर और मोहनपुर तक फैला है, लेकिन इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व आज तक देवघर सदर प्रखंड के रहने वाले लोगों ने किया है।

    हालांकि प्रत्याशियों की विजय मोहनपुर प्रखंड के मतदाता तय करते हैं, क्योंकि यहां मतदाता अन्य प्रखंडों से ज्यादा हैं। इस सीट पर हुए पिछले विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो 2014 के चुनाव में भाजपा नेता नारायण दास ने राजद के सुरेश पासवान को हराकर इस सीट को पहली बार भाजपा को दी थी। उस चुनाव में भाजपा के नेता नारायण दास को जहां कुल 92,022 वोट मिले थे, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के सुरेश पासवान को 46,870 मत से संतोष करना पड़ा था।

    वर्ष 2009 के चुनाव में राजद नेता सुरेश कुमार पासवान इस सीट पर दूसरी बार चुनाव जीतकर विधायक बने थे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और एक चुनावी सभा को संबोधित कर पूरा माहौल में और गर्माहट ला दी है। स्थानीय लोगों की बात करें तो यहां के लोग कई समस्याओं के समाधान को स्वीकार करते हैं, लेकिन अभी भी कई समस्याएं भी गिनाते हैं।

    व्यवसायी पवन शर्मा कहते हैं, पांच वर्षो में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से देवघर के विकास के लिए जितनी योजनाएं लाई गई हैं, वह प्रशंसनीय हैं। विधायक के रूप में नारायण दास पांच वर्षो में सक्रिय रहे हैं, मगर और सक्रिय रह सकते थे। इसके अलावे कई और योजनाओं को लाने का प्रयास कर सकते थे।

    एक गृहिणी रश्मि शर्मा कहती हैं कि देवघर में पेयजल समस्या का समधान नहीं हो पाना आमजनों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसको लेकर प्रयास किए जाने चाहिए थे। स्थानीय के साथ प्रत्येक दिन यहां हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, लेकिन वे भी यहां इस समस्या से प्रभावित होते हैं।

    इस चुनाव में महागठबंधन की ओर से राजद के सुरेश कुमार पासवान एकबार फिर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। जबकि भाजपा ने निवर्तमान विधायक नारायण दास पर ही दांव लगाया है। वर्ष 2014 के चुनाव में तीसरे स्थान पर रही झामुमो की प्रत्याशी निर्मला भारती इस बार झाविमो की टिकट पर चुनावी मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान आजसू से चुनावी रण में हैं।

    यहां मुख्य मुकाबला राजद और भाजपा के बीच माना जा रहा है, मगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में अलगाव और महागठबंधन में सभी विपक्षी दलों को एकजुट नहीं रखने की वजह से चुनावी समीकरण नए सिरे से बनाने की जोर-आजमाइश हो रही है, जिससे चुनाव परिणाम में उलटफेर से भी इनकार नहीं किया जा सकता। भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक नारायण दास कहते हैं कि पिछले पांच वर्षो में देवघर की पहचान राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची है।

    उन्होंने कहा कि एम्स, एयरपोर्ट, पुनासी जलाशय जैसी बड़ी योजनाओं के साथ सडक़, पुल-पुलिया का जाल बिछाया गया। संस्कृत विश्वविद्यालय की स्वीकृति दिलाई गई है। श्रावणी मेला प्राधिकरण का गठन कराया गया। उन्होंने दावा किया कि इसके अलावे भी कई प्रकार की योजनाएं यहां सरजमीं पर उतारी गई हैं। राजद प्रत्याशी सुरेश पासवान कहते हैं, पांच साल में विकास नहीं विनाश करने का काम हुआ। जो भी काम देवघर में नजर आ रहे हैं, सब पूर्व में कराए गए हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विस चुनावः चौथे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार,16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान
    Next Article चौथे चरण की 15 सीटों से तय होगा कि झारखंड में किसकी सरकार बनेगी

    Related Posts

    चाईबासा

    पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    August 6, 2025
    झारखंड

    आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल…

    August 6, 2025
    जमशेदपुर

    त्योहारों में शांति बनाए रखने को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक…

    August 6, 2025
    Latest Posts

    पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    August 6, 2025

    आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल…

    August 6, 2025

    त्योहारों में शांति बनाए रखने को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक…

    August 6, 2025

    स्टेशन पर डाक विभाग की गाड़ी ने नए ड्रॉप गेट को तोड़ा, चालक पर लगे गुंडागर्दी के आरोप…

    August 6, 2025

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बना डाला कुंवारी मां, आरोपी फरार

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.