Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चौथे चरण की 15 सीटों से तय होगा कि झारखंड में किसकी सरकार बनेगी
    जोहार ब्रेकिंग

    चौथे चरण की 15 सीटों से तय होगा कि झारखंड में किसकी सरकार बनेगी

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विवेक आर्यन

    • भाजपा के साथ विपक्ष की निगाहें भी चौथे चरण की सीटों पर।
    • 2014 के चुनाव में 15 में से 12 सीटें भाजपा के खाते में आई थी।

    रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव का चौथा चरण सबसे अहम है। 16 दिसंबर को 15 सीटों पर हो रहे चुनाव पर सभी पार्टियों के साथ आम लोगों की भी नजर टिकी है। झारखंड में अगले 5 साल की सरकार किसकी बनेगी यह इस बात पर निर्भर करता है कि चौथे चरण की 15 सीटों में से भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी। इसकी एक बड़ी वजह है कि 2014 के विधानसभा चुनाव में बहुमत पाने वाले भाजपा को इन्हीं 15 में से 12 सीटें मिली थी इसके अलावा जेवीएम प्रत्याशी अमर बाउरी चंदनकियारी से जीतकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इस तरह 15 में से 13 सीटें भाजपा के पाले में गई थी, जिसके बलबूते भाजपा को 81 में से 37 सीटें मिली थी।
    बता दे कि चौथे चरण की 15 सीटों पर कुल 221 प्रत्याशी खड़े हैं जिनमें 198 पुरुष और 23 महिलाएं हैं। ये 15 सीटें मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकीयारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा हैं। इन सीटों पर चुनाव प्रचार शनिवार की शाम को थाम गया।

    सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों का हुजूम –
    चौथे चरण की अहमियत को देखते हुए झारखंड की सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। एक तरफ जहां भाजपा अपनी पिछली पारी को दोहराने की कोशिश में लगी है, वहीं विपक्ष पूरी कोशिश कर रहा है कि भाजपा को पिछली बार जितनी सीटें नहीं आए। भाजपा की ओर से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी, नितिन गडकरी आदि विभिन्न स्थानों पर प्रचार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट जैसे दिग्गज नेता भी शिरकत कर चुके हैं। इधर बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो और हेमंत सोरेन ने भी चौथे चरण के लिए अपनी सभाएं की है।

    महागठबंधन से भाजपा को खतरा, आजसू भी साथ नहीं –
    2014 के चुनाव में झामुमो वह कांग्रेस अलग-अलग लड़ी थी। वहीं आजसू भाजपा के साथ थी। लेकिन इस बार स्थितियां उलट है। इस वजह से भाजपा के लिए अपनी पिछली पारी दोहराना आसान नहीं होगा। महागठबंधन की ओर से पूरी कोशिश होगी कि भाजपा को पिछली बार जितनी सीटें नहीं आए। लेकिन स्टार प्रचारकों का असर पड़ सकता है। भाजपा कि भीतर का गणित भी इन्हीं 15 सीटों पर आधारित है। 15 में से 12 सीटें लाने पर भाजपा के लिए सरकार बनाने की राह आसान हो जाएगी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव : देवघर में प्रत्याशियों की आस्था दांव पर, दिलचस्प रहता है मुकाबला
    Next Article आज 15 दिसंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    झारखंड

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एसएसपी राकेश रंजन समेत अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

    October 27, 2026
    Latest Posts

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.