Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2019 : ‘आधी आबादी’ की बढ़ती रही है साझेदारी, भाजपा दे चुकी है 5 महिलाओं को टिकट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2019 : ‘आधी आबादी’ की बढ़ती रही है साझेदारी, भाजपा दे चुकी है 5 महिलाओं को टिकट

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जारी प्रत्याशियों की सूची में पांच महिलाओं को स्थान दिया है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में महिलाओं को स्थान भले ही नहीं दिया है, लेकिन झारखंड विधानसभा में चुनाव दर चुनाव महिलाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। हालांकि, झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में भाजपा को छोडक़र कोई भी पार्टी ने आधी सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

    झारखंड की प्रमुख पार्टियों में कांग्रेस छह, जबकि राजद ने अपने पांच प्रत्याशियों की घोषणा की है। इधर, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन ने भी अपने 11 उम्मीदवारों की जारी पहली सूची में दो महिलाओं को टिकट थमाया है। उल्लेखनीय है कि झामुमो, कांग्रेस और राजद एक गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। झामुमो 43 तथा कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राजद को सात सीटें दी गई हैं।

    भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल आजसू और भाजपा में अब तक सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है। आंकड़ों पर गौर करें तो झारखंड विधानसभा चुनाव में महिलाओं की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। झारखंड बनने के बाद वर्ष 2005 में हुए पहले विधानसभा में पांच महिला प्रत्याशी जीत हासिल कर विधानसभा पहुंची थी।

    इसके बाद यहां के मतदाता आधी आबादी की साझेदारी बढ़ाते रहे। झारखंड में 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने विभिन्न पार्टियों की आठ महिला प्रत्याशी को विजयी बनाया और विधानसभा में आधी आबादी की साझेदारी पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ गई।

    महिला विधायकों का यह ग्राफ 2014 के चुनाव में भी बढ़ा, जब इनकी संख्या नौ तक जा पहुंची। सिल्ली और गोमिया में हुए उपचुनाव में भी मतदाताओं ने महिला प्रत्याशियों- क्रमश: झामुमो की सीमा देवी व बबीता देवी को विजयी बनाकर विधानसभा पहुंचाया, जिससे विधानसभा में महिलाओं की कुल संख्या 11 तक जा पहुंची।

    इस चुनाव में भाजपा ने दुमका से लुईस मरांडी को फिर से प्रत्याशी बनाया है, जबकि कोडरमा ने मंत्री नीरा यादव पर पार्टी ने एक बार फिर विश्वास जताया है। झरिया से पार्टी ने रागिनी सिंह को, जबकि पोटका से मेनका सरदार और छतरपुर से पुष्पा देवी को उम्मीदवार बनाया है। आजसू ने रामगढ़ से सुनीता चौधरी और लोहरदगा से नीरू शांति को प्रत्याशी बनाया है।

    उल्लेखनीय है कि नीरा यादव ने पिछले चुनाव में कोडरमा की विधायक रही और राजद की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को हराकर विधानसभा पहुंची थी। अन्नपूर्णा देवी फिलहाल भाजपा की सांसद हैं। वैसे, माना जा रहा है कि अभी जैसे-जैसे पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों के नाम जारी किए जाएंगे, महिला प्रत्याशियों की संख्या में वृद्धि होगी। लोगों को उम्मीद कि विधानसभा में आधी आबादी की साझेदारी में पिछले चुनाव की तुलना में इस चुनाव के बाद और बढ़ेगी।

    गौरतलब है कि दुमका की विधायक लुइस मरांडी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पराजित कर विधानसभा पहुंची थी, जबकि सिल्ली से विजयी सीमा देवी उपचुनाव में ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के प्रमुख सुदेश महतो को हराकर विधानसभा में अपनी भागीदारी तय की थी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर : गांदबरल में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया
    Next Article बिहार : स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, 25 करोड़ से अधिक के सोने की लूट

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.