Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 5:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव : प्रथम चरण का मतदान समाप्त, करीब 63 प्रतिशत पड़े वोट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव : प्रथम चरण का मतदान समाप्त, करीब 63 प्रतिशत पड़े वोट

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2019Updated:November 30, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची : झारखंड में प्रथम चरण में आज तेरह विधानसभा सीटों पर मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया और इस दौरान करीब 60.87 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुखदेव भगत समेत 189 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद कर दिया।

    राज्य निर्वाचन कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि राज्य के तेरह विधानसभा सीट चतरा (सुरक्षित), गुमला (सु), बिशुनपुर (सु), लोहरदगा (सु), मणिका (सु), लातेहार (सु), पांकी, डालटनगंज, बिश्रामपुर, छत्तरपुर (सु), हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गया। इस दौरान करीब 62.87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस आंकड़े में अभी और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    मतदान समाप्त होने तक सबसे अधिक 67.30 प्रतिशत वोट गुमला विधानसभा क्षेत्र में पड़े वहीं चतरा में महज 56.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बिशुनपुर में 67.04 प्रतिशत, लोहरदगा में 64.16 प्रतिशत, लातेहार में 61.26 प्रतिशत, पांकी में 64.10 प्रतिशत, डाल्टनगंज में 63.90 प्रतिशत, बिश्रामपुर में 61.60 प्रतिशत, छतरपुर में 62.30 प्रतिशत, हुसैनाबाद में 60.90 प्रतिशत, गढ़वा में 66.04 प्रतिशत भवनाथपुर में 65.52 प्रतिशत और मनिका में 57.61प्रतिशत मतदान हुआ।

    झारखंड विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। नक्सलियों के गढ़ में जमकर वोटिंग हो रही है। सभी 13 सीटों पर सुबह 1 बजे तक 47 फीसदी वोटिंग हुई है।मतदान के बीच गुमला के घाघरा में माओवादियों ने कठठोकवा पुल को उड़ा दिया है। पहले चरण में 13 सीटों पर वोटिंग चल रही है। इसके लिए कुल 4892 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है, जिसमें 37,83,055 मतदाना कुल 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है, जो शाम 3 बजे तक होगा।
    झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 सीटों पर शनिवार सुबह करीब नौ बजे तक 11.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
    गुमला : भाजपा विधायक शिवशंकर उरांव ने डुमरी बूथ में वोट डाला।
    -सुबह नौ बजे तक गुमला विधानसभा में 12.70 % जबकि बिशुनपुर विधानसभा में 11.12 % मतदान रिकार्ड किया गया। वहीं छत्तरपुर विधानसभा में 15% वोटरों ने वोटिंग की।
    लोहरदगा: सुबह 9 बजे तक 11.68% मतदान
    बिशनपुर प्रखंड के घाघरा से कठठोकवा जाने वाले सड़क में बने तीन स्पेन का पुल को नक्सलियों ने बम से उड़ा दिया है। नक्सलियों ने भय बनाने के लिए घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने वोट बहिष्कार का ऐलान किया है। आपको बता दें कि इससे पूर्व नक्सलियों ने कई जगह पर पोस्टर साट कर वोट बहिष्कार का फरमान जारी किया था।
    डालटनगंज विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने रेडमा के मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
    पलामू: छत्तरपुर 78 विधान सभा से लोजपा से चुनाव लड़ रहे डॉ शशिकान्त कुमार ने नौडीहा बाजार बारा मध्य विद्यालय स्थित बूथ में मतदान किया।
    बिशुनपुर ब्लॉक के घाघरा गांव के बूथ के समीप जंगल में उग्रवादियों ने बम विस्फोट किया।
    गुमला शहर के एसएस प्लस टू हाई स्कूल मतदान केंद्र संख्या 239 में 40 मिनट में केवल 13 मत पड़े।
    झारखंड विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। नक्सलियों के गढ़ में जमकर वोटिंग हो रही है। सभी 13 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 11.2 फीसदी मतदान हुआ है। पहले चरण में 13 सीटों पर वोटिंग चल रही है। इसके लिए कुल 4892 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है, जिसमें 37,83,055 मतदाना कुल 189 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है, जो शाम 3 बजे तक होगा।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों ने दहशत फैलाने बूथ से पूर्व पुलिया को किया क्षतिग्रस्त, अहले सुबह नक्सलियों का झुंड चार ब्लास्ट कर भागे जंगल में
    Next Article डालटनगंज के चैनपुर बूथ पर जोरदार हंगामा,कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी का ग्रामीणों ने किया विरोध, भाजपा के आलोक चौरसिया से है सीधी टक्कर, वीडियो वायरल

    Related Posts

    जमशेदपुर

    अवैध रेलवे टिकट रैकेट का खुलासा, प्रज्ञा केंद्र की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा

    August 26, 2025
    झारखंड

    झारखंड में कोचिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा, विधानसभा में पास हुआ विधेयक 2025

    August 26, 2025
    जमशेदपुर

    DC कर्ण सत्यार्थी ने किया फुलडूंगरी गांव का दौरा, किसानों और महिला समूहों से की मुलाकात

    August 26, 2025
    Latest Posts

    अवैध रेलवे टिकट रैकेट का खुलासा, प्रज्ञा केंद्र की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा

    August 26, 2025

    झारखंड में कोचिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा, विधानसभा में पास हुआ विधेयक 2025

    August 26, 2025

    DC कर्ण सत्यार्थी ने किया फुलडूंगरी गांव का दौरा, किसानों और महिला समूहों से की मुलाकात

    August 26, 2025

    स्विगी डिलीवरी ब्वॉय पर हमला, मोबाइल और पैसे लूटकर फरार हुए बदमाश

    August 26, 2025

    मरीन ड्राइव पर दौड़ेगी ओपन डबल डेकर बस, ₹100 में करें 16 KM की सैर

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.