Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 7:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव : बागी नेताओं की पहली पसंद बनी आजसू
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव : बागी नेताओं की पहली पसंद बनी आजसू

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अपना पाला बदल रहे हैं। पाला बदलने वाले बागियों की पहली पसंद आजसू बन गई है। क्योंकि, आए दिन आजसू में विभिन्न दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। इससे आजसू का भी उत्साह बढ़ा है। बीते एक सप्ताह के अंदर आजसू पार्टी में विभिन्न दलों के लगभग चार-पांच बड़े नेता शामिल हुए हैं। जिससे आजसू नेताओं में खुशी की लहर है।
    इधर भाजपा और आजसू में गठबंधन को लेकर बात बनती नहीं दिख रही है। भाजपा ने जिस सीट से उम्मीदवार उतारा है, वहीं से आजसू ने भी अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। इससे संभावना जताई जा रही है कि एनडीए में शामिल आजसू एकला चलो की राह पर आगे बढ़ सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि आजसू ने नहीं की है। इधर बीते दिनों आजसू में शामिल होने वाले नेताओं में भाजपा के छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर, झामुमो के पूर्व विधायक अकील अख्तर, सरोज लकड़ा सहित अन्य नेता शामिल हैं। संभावना जताई जा रही है कि आजकल में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमूचू सहित कई अन्य नेता भी आजसू का दामन थाम सकते हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री और झामुमो के नेता हरिनारायण राय भी आजसू में शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर उन्होंने आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो से मुलाकात की है।
    आजसू के प्रदेश प्रवक्ता देवशरण भगत ने गुरुवार को कहा कि भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव में 65 प्लस का लक्ष्य लेकर चल रही है। आजसू पार्टी बाकी बचे सीटों को लक्ष्य मानकर चल रही है। उन्होंने कहा कि अभी हम एनडीए में हैं। देवशरण भगत ने कहा कि पार्टी में कई दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। आने वाले दिनों में और कई नेता शामिल होंगे। बताते चलें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 81 सीटें हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव : राज्य में भाजपा का चुनावी इतिहास उतार चढ़ाव का रहा है
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : ताल ठोक रहा महागठबंधन, राजग में बिखराव, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जमशेदपुर

    परसुडीह में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चली 9 गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल…

    August 5, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    तीन बच्चों की मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

    August 5, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

    August 5, 2025
    Latest Posts

    परसुडीह में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चली 9 गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल…

    August 5, 2025

    तीन बच्चों की मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

    August 5, 2025

    पंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

    August 5, 2025

    ‘डॉग बाबू’ के बाद अब ‘टॉमी’ के नाम निवास प्रमाण पत्र की अर्जी

    August 5, 2025

    शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, क्या बोले डॉक्टर… जानें

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.