Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»170 करोड़ का घोटाला मामले में निरंजन के ठिकानों पर एसीबी ने मारा छापा
    जोहार ब्रेकिंग

    170 करोड़ का घोटाला मामले में निरंजन के ठिकानों पर एसीबी ने मारा छापा

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2020Updated:May 29, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। 170 करोड़ रुपए के घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अपनी दबिश डालनी शुरू कर दी है. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम इस मामले की जांच शुरू करते हुए जरेडा कार्यालय में छापेमारी कर रही है. डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम डोरंडा स्थित जरेडा के कार्यालय में निरंजन कुमार से जुड़े फाइलों को खंगाल रही है. निरंजन कुमार के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच का आदेश दिया था. जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम उनके कार्यालय और ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

    मिली जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो की एक टीम निरंजन के दूसरे ठिकानों पर भी छापेमारी रही है. वहीं कार्यालय में छापेमारी के दौरान घोटालों से संबंधित फाइल 

    क्या है आरोप
    निरंजन कुमार के खिलाफ आरोप है कि वह अपने पहुंच के बल पर जेयूएसएनएल और जरेडा के निदेशक बन गए. जबकि निदेशक बनने के लिए वह कोई भी तकनीकी अहर्ता पूरी नहीं कर रहे थे. इसके बावजूद वे अपने पद पर बने रहे. इस मामले में एसीबी डीजी जी ने आदेश दिया है कि 2 हफ्ते में पीई की जांच पूरी कर इस संबंध में आगे के तथ्यों की जानकारी जुटाकर एफआइआर दर्ज की जाए. निरंजन कुमार पर आरोप यह भी है कि वह पद पर रहने के दौरान अवैध तरीके से अपने वेतन की निकासी तो की ही, साथ-साथ विभिन्न बैंकों के खातों में उन्होंने 170 करोड़ रुपये का भुगतान किया. वहीं उन्होंने सपरिवार कई बार विदेश भ्रमण भी किया. सरकारी पद पर होने के बावजूद उन्होंने कभी भी पत्नी की अर्जित संपत्ति की कोई जानकारी नहीं दी. सरकार द्वारा पूर्व में कराई गई विभागीय जांच में यह बात सामने आई थी कि टेंडर में मनमानी कर निरंजन कुमार के द्वारा विशेष कंपनी को फायदा पहुंचाया गया था. वहीं कई टेंडरों में बगैर बोर्ड के सहमति के भी निविदा की शर्ते बदल दी गई थी.

    पूर्व में नहीं मिली थी जांच की अनुमति

    निरंजन कुमार के खिलाफ पूर्व में भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने जांच की सहमति सरकार से मांगी थी. लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने जांच की अनुमति नहीं दी. अब चुकि सरकार की तरफ से निरंजन कुमार के खिलाफ जांच की अनुमति मिल गई है. ऐसे में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पीई दर्ज की है. जांच रिपोर्ट के आधार पर दो हफ्ते के बाद एफआइआर दर्ज की जाएगी.

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य सरकार लेह के बटालिक-कारगिल में फंसे लोगों को आज हवाई मार्ग से लायेगी रांची
    Next Article लॉकडाउन के पांचवें चरण पर मंथन, पीएम मोदी और अमित शाह के बीच हुई बैठक

    Related Posts

    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    Latest Posts

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.