Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में जदयू की मांग- दुर्गा पूजा के दौरान न हो हेलमेट और ट्रैफिक चेकिंग
    झारखंड

    जमशेदपुर में जदयू की मांग- दुर्गा पूजा के दौरान न हो हेलमेट और ट्रैफिक चेकिंग

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2025Updated:September 24, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : दुर्गा पूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर जनता दल (यू) का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्त से मिला और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने किया।

    ज्ञापन में कहा गया कि पूजा के दिनों में साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई और मानगो जैसे प्रमुख बाजार क्षेत्रों में रोज़ाना लाखों श्रद्धालु खरीदारी और पूजा सामग्री लेने पहुंचते हैं। इस दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी असुविधा झेलनी पड़ती है।

    जदयू ने यह भी आरोप लगाया कि त्योहार के समय पुलिस द्वारा की जाने वाली ट्रैफिक चेकिंग से जाम और बढ़ जाता है। कई बार लोग घंटों तक जाम व चेकिंग में फंसे रहते हैं, जिससे त्योहार का उत्साह फीका पड़ जाता है। वहीं, कई चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल खराब रहने के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। मानगो पुल, डिमना रोड, गोलमुरी और बर्मामाइंस क्षेत्र में सड़क हादसों की संख्या बढ़ने पर भी चिंता जताई गई।

    पार्टी नेताओं ने भारी वाहनों के दिन में शहर में प्रवेश और सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग को जाम व दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बताया। उन्होंने मांग की कि विजयादशमी तक हेल्मेट और ट्रैफिक चेकिंग अभियान को रोका जाए, प्रमुख बाजारों और पुलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और भारी वाहनों के दिन में प्रवेश पर रोक लगाई जाए।

    प्रतिनिधिमंडल में कुलविंदर सिंह पन्नू, अजय कुमार, विकास साहनी, आकाश शाह, नीरज सिंह, राजेश कुमार, प्रेम सक्सेना, अमृता मिश्रा, विनोद सिंह, भारत पांडे, विजय सिंह, दीपक गौड़, विकास रजक, ममता सिंह, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, राकेश कुमार, बबलू कुमार, शंकर कर्मकार, अर्जुन यादव, चुन्नू भूमिज, अशोक कुमार, अतुल सिंह, मनोज ओझा, दिलीप प्रजापति और गणेश चंद्र समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Also read:रांची में दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक पुलिस की खास तैयारी, सुरक्षा और सुगमता दोनों पर रहेगा जोर

    Bistupur durga puja Festival Traffic Helmet Checking jamshedpur Jdu jharkhand Jugsalai Mango police public safety road safety Sakchi Traffic Management Vijaya Dashami
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल को तंदुरुस्त रखना है तो जरूर खाएं ये पांच फल
    Next Article श्रेयस अय्यर ने टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया ब्रेक, अब…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रामगढ़ में प्रदूषण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोनों उद्योगों की साल में दो बार होगी जांच

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक जारी, सरकार से 48 घंटे में जवाब

    September 15, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.