Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 10:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»2026-27 तक जसीडीह स्टेशन होगा विश्वस्तरीयः डीआरएम
    झारखंड

    2026-27 तक जसीडीह स्टेशन होगा विश्वस्तरीयः डीआरएम

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: अमृत भारत योजना के तहत जसीडीह रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का काम चल रहा है, जो 2026-27 तक पूरा होने की उम्मीद है. आसनसोल मंडल के डीआरएम चेतनानंद सिंह ने जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंच कर स्टेशन सौंदर्यीकरण के काम का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत योजना राशि का आवंटन पहले ही कर दिया गया है. निर्माण काम भी जल्द शुरू हो जाएगा. स्टेशन में ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. क्रु-लॉबी की समस्या जल्द खत्म हो जाएगी. इसके लिए वातानुकूलित विश्राम गृह एक माह में बनकर तैयार हो जाएगा. उससे ट्रेन चालकों को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ेगा. जसीडीह स्टेशन रेलखंडों में ट्रैक की साफ-सफाई का डीआरएम ने निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आसनसोल रेल डिविजन अंतर्गत जसीडीह महत्वपूर्ण स्टेशन है. बाबाधाम के कारण यहां सालोंभर स्टेशन पर विशेष व्यक्तियों का आवागमन होते रहता है. स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्टेशन की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इस अवसर पर सीनियर डीओएम पंकज यादव, सीनियर डीएनटू वंदना सिन्हा, सीनियर डीएमई अविनाश कुमार, डीईईजी संजीत कुमार समेत विभिन्न विभाग के पदाधिकारी व रेलकर्मी मौजूद थे.

    46 करोड़ से होगा मधुपुर स्टेशन का विकास

    डीआरएम मधुपुर रेलवे स्टेशन भी पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि मधुपुर स्टेशन को विकसित करने के लिए 46 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है. मधुपुर की उपयोगिता पहले से बढ़ी है. मधुपुर से कोडरमा लाइन चालू हो गया है. यहां से कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने वाली है. बहुत जल्द गोड्डा-नई दिल्ली ट्रेन शुरू होगी, इसका नोटिफिकेशन हो गया है. आने वाले दिनों में ट्रेन की संख्या बढ़ने से गार्ड व ड्राइवर का लोड बढ़ेगा. वर्तमान में गार्ड व ड्राइवर के रहने का व्यवस्था बेहतर नहीं है. व्यवस्था कैसे दुरुस्त हो, इसपर विचार किया जा रहा है. स्टेशन में सेफ्टी और सिक्योरिटी को दुरुस्त किया जा रहा है. इंटरलॉकिंग सिस्टम को और बेहतर किया गया है. मौके पर मंडल के कई उच्च अधिकारी समेत स्टेशन प्रबंधक एस के पाठक, एईएन, आईओडब्लू, पीडब्लूआई, सीआईटी, स्वास्थ्य निरीक्षक कुमार अभिमन्यु समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

    अमृत भारत योजना आसनसोल मंडल क्रु-लॉबी जसीडीह रेलवे स्टेशन ट्रैक सफाई डीआरएम चेतनानंद सिंह दिशा-निर्देश निरीक्षण निर्माण कार्य बाबाधाम रेलकर्मी वरिष्ठ अधिकारी वातानुकूलित विश्राम गृह विश्वस्तरीय स्टेशन स्टेशन की साफ-सफाई स्टेशन सौंदर्यीकरण स्वच्छता पखवाड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसत्य साईं सेवा संगठन ने शुरू की 24 घंटे निशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर सेवा
    Next Article छात्रों ने 22 शिक्षकों को बंधक बनाया, स्कूल में मचाया हंगामा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026
    चाईबासा

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.