Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर में धूमधाम से मनाई जा रही जन्माष्टमी, भव्य तरीके से सजाया गया राधा-कृष्ण मंदिर
    झारखंड

    देवघर में धूमधाम से मनाई जा रही जन्माष्टमी, भव्य तरीके से सजाया गया राधा-कृष्ण मंदिर

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2025Updated:August 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देवघर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : पूरे देश की तरह देवघर में भी जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बैद्यनाथ धाम परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और शाम 8 बजे से पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के पावन अवसर पर पंडा समाज द्वारा विशेष पूजा की जाएगी।

    सुबह से ही शहर में जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। देवघर के प्रमुख चौक-चौराहों पर झांकियां निकाली गईं, जिनमें भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे।

    यादव पाड़ा समिति की भव्य झांकी

    देवीपुर में यादव पाड़ा समिति द्वारा निकाली गई झांकी में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। समिति अध्यक्ष नागेंद्र यादव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी झांकी कल्याणपुर तक जाएगी, जहां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मेला लगाया गया है।

    बाघमारा श्रीकृष्ण मंदिर में विशेष आयोजन

    बाघमारा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में भी शनिवार शाम भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। मंदिर के कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्य के मंत्री संजय यादव समेत कई विशिष्ट लोग शामिल होंगे।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    जन्माष्टमी को लेकर जिला प्रशासन ने पूरे देवघर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूजा स्थलों और झांकियों के मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

    बैद्यनाथ धाम में श्रीकृष्ण पूजा का विशेष महत्व

    पंडित सुनील चरण मिश्रा के अनुसार, बैद्यनाथ धाम में श्रीकृष्ण पूजा का विशेष महत्व है क्योंकि शिवलिंग की स्थापना में विष्णु जी की अहम भूमिका मानी जाती है। यहां पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

    गौरतलब है कि देवघर में जन्माष्टमी एक बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होता है, जिसमें आम लोगों से लेकर खास लोग तक बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

    Also Read : जासूसी मामला : यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की इस दिन कोर्ट में होगी पेशी, 2500 पेज की चार्जशीट दाखिल

    कृष्ण जन्मोत्सव कृष्ण पूजा झांकी देवघर जन्माष्टमी देवघर सुरक्षा व्यवस्था बाघमारा श्रीकृष्ण मंदिर बैद्यनाथ धाम यादव पाड़ा समिति राधा कृष्ण मंदिर संजय यादव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजासूसी मामला : यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की इस दिन कोर्ट में होगी पेशी, 2500 पेज की चार्जशीट दाखिल
    Next Article चुनाव आयोग कल करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, SIR मुद्दे पर दे सकता है जवाब

    Related Posts

    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.