Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 6:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा: साइबर पुलिस ने करोड़ों की साइबर ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार, बोलेनो कार, एक बुलेट, तीन मोबाइल, पांच सिम कार्ड बरामद
    झारखंड

    जामताड़ा: साइबर पुलिस ने करोड़ों की साइबर ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार, बोलेनो कार, एक बुलेट, तीन मोबाइल, पांच सिम कार्ड बरामद

    Team JoharBy Team JoharJune 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : साइबर थाने की पुलिस ने शनिवार को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के चारघरा गांव से साइबर अपराध में संलिप्त पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मनोज कुमार मंडल और उसके बेटे विजय कुमार मंडल के रूप में की गई है। दोनों काफी अरसे से साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे। इस ठगी के जरिए पिता-पुत्र ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर रखी है। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपित मनोज मंडल इससे पूर्व हुए पिछले पंचायत चुनाव के दौरान अपने पंचायत का उपमुखिया भी रह चुका है। सूत्रों का कहना है कि इस बार के पंचायत चुनावों में भी पिता-पुत्र ने अपने पैसों से एक प्रत्याशी को मुखिया पद पर चुनाव लड़वाया और उस प्रत्याशी ने जीत भी दर्ज कर ली।

    साइबर थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि एसपी जामताड़ा मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस टीम ने एक मारुती बोलेनो कार, एक बुलेट, तीन मोबाइल, पांच अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड बरामद किए हैं।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ना तो कोई घर का गेट खोल रहा था और ना ही अंदर से कोई जवाब ही दे रहा था। ऐसे में पुलिस की टीम पीछे का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई और आरोपियों को गिरफ्तार किया। तकरीबन 5000 स्क्वायर फीट में बने सिंगल स्टोर मकान के नीचे इन शातिरों ने अंडर ग्राउंड तहखाने में कई कमरे बना रखे हैं।

    घर में सारी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। इतना ही नहीं गांव के इस मकान में आरोपियों ने गल्ले की दुकान और करमाटांड़ स्थित सुभाष चौक पर मोबाइल की दुकान भी खोल रखी है। फिलहाल पुलिस की टीम इनके ज्ञात-अज्ञात संपत्तियों की जानकारी के लिए ईडी को जांच के लिए प्रस्ताव भेजने की तैयारी में जुटी है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिंसा के बाद अब झारखंड के सभी जिलों में अलर्ट, अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद
    Next Article जमशेदपुर : नाना ने अपनी ही तीन वर्षीय नतिनी के साथ किया यौन शोषण, गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ खदान हादसा मामला, CCL के चार अधिकारियों पर FIR दर्ज

    July 7, 2025
    झारखंड

    नवप्रोन्नत 23 DSP को DGP अनुराग गुप्ता ने लगाया बैच

    July 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीनियर IPS अधिकारी डॉ संजय ए लाठकर किये गये विरमित

    July 7, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ खदान हादसा मामला, CCL के चार अधिकारियों पर FIR दर्ज

    July 7, 2025

    नवप्रोन्नत 23 DSP को DGP अनुराग गुप्ता ने लगाया बैच

    July 7, 2025

    सीनियर IPS अधिकारी डॉ संजय ए लाठकर किये गये विरमित

    July 7, 2025

    जमशेदपुर DC ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, सुविधाओं की ली जानकारी

    July 7, 2025

    24 घंटे के भीतर ह’त्याकां’ड का खुलासा, मृतक का भाई गिरफ्तार

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.