Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हिंसा के बाद अब झारखंड के सभी जिलों में अलर्ट, अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद
    झारखंड

    हिंसा के बाद अब झारखंड के सभी जिलों में अलर्ट, अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद

    Team JoharBy Team JoharJune 11, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : ​​​​​​ झारखंड के सभी 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। रांची में हिंसा प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेन रोड में सुजाता चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक धारा 144 लागू है। अब तक किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक घोषणा पुलिस की ओर से नहीं की गई है। सूत्र दावा कर रहे हैं कि पुलिस ने अराजक तत्वों की तलाश के लिए टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है। इंटरनेट सेवा को अभी बंद ही रखा गया है।

    पुलिस की पहली प्राथमिकता विधि-व्यवस्था कायम रखने पर है। प्रभावित इलाकों के साथ-साथ कई संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। रांची जिले के प्रशासनिक सूत्रों की माने तो राजधानी को अशांत करने की साजिश रामनवमी के समय से ही रची जा रही थी। नूपुर शर्मा को लेकर पैदा हुए ताजा विवाद से अराजक तत्वों को मौका मिल गया।

    प्रशासन के आला अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि फिलहाल वह इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दे सकते। मामले की जांच की जा रही है।

    रांची के DIG अनीश गुप्ता ने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। घटना कैसे हुई। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का पूरा जोर विधि-व्यवस्था कायम रखने पर है। हम जनता से सहयोग की अपील कर रहे हैं। घटना के पीछे साजिश होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बात जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

    शुक्रवार को रांची के मेन रोड में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी। पुलिस को हालात संभालने के लिए फायरिंग करने पड़ी। अराजक तत्वों की तरफ से पत्थर फेंके गए। तोड़फोड़ की गई। आगजनी की गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। 13 लोग घायल हैं।

    रांची में बिना अनुमति निकाला गया जुलूस
    रांची में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दैनिक भास्कर की ओर से पूछे सवाल के जवाब में शनिवार को रांची सदर के अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार दुबे ने बताया कि, जुलूस निकालने की अनुमति नहीं ली गई थी। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मेन रोड में एकरा मस्जिद के सामने सुरक्षा इंतजाम किए थे। मस्जिद के इमाम की ओर से कहा गया था कि किसी भी प्रकार का कोई जुलूस नहीं निकाला जाए। इसके बावजूद जुलूस निकला। मौके पर मौजूद पुलिस बल जुलूस को नहीं रोक सका। प्रशासन को खुद माहौल बिगड़ने का अंदाजा नहीं था।

    अराजक तत्वों की पहचान करने में जुटी पुलिस
    हिंसा में शामिल लोगों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है। इसके लिए मीडिया रिपोर्ट को आधार बनाया जा रहा है। कैमरे में कैद हुई तस्वीरों की मदद से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।अब तक की पड़ताल में यह भी पता चला है कि भीड़ के आगे-आगे चलने वाले अधिकांश युवाओं की उम्र 16 से 25 वर्ष के करीब थी। यह लोग कुछ स्थानीय नेताओं के बहकावे में जुलूस में शामिल होने के लिए ही आए थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: नाबालिग छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने वाले व्यक्ति की जमकर पिटाई , पुलिस मामले की जाँच में जुटी
    Next Article जामताड़ा: साइबर पुलिस ने करोड़ों की साइबर ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार, बोलेनो कार, एक बुलेट, तीन मोबाइल, पांच सिम कार्ड बरामद

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.