Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Aug, 2025 ♦ 12:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा : साइबर पुलिस बनकर घर में घुसे अपराधी, 6.5 लाख लुटा; इलाके में दहशत
    झारखंड

    जामताड़ा : साइबर पुलिस बनकर घर में घुसे अपराधी, 6.5 लाख लुटा; इलाके में दहशत

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : नारायणपुर थाना क्षेत्र के लटैया डाभाकेंद गांव में दुबराज मंडल के घर बुधवार की देर रात 15 नकाबपोश अपराधी पहुंचे। सभी बदमाश हथियारों से लैस थे।

    अपराधियों ने खुद को साइबर थाने की पुलिस बताकर घरवालों से दरवाजा खोलने को कहा। जब घर की महिलाओं ने दरवाजा नहीं खोला तो सभी बदमाश दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए।

    हथियार के बल पर इन बदमाशों ने घर की महिला और लड़कियों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बारी-बारी से घर के सभी कमरों से रुपये, जेवरात और सारे कीमती सामान साथ ले गए।

    डकैत तीन भाइयों के इस घर से तकरीबन 6.5 लाख रुपये की संपत्ति साथ ले गए। डकैत रात के करीब 12.30 बजे घर में दाखिल हुए और उनका तांडव तकरीबन घंटे भर तक चलता रहा।

    जाते-जाते इन बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए घर के बाहर हवाई फायर भी की। घटना की सूचना पाकर नारायणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की पड़ताल में जुटी है।

    घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक मुरलीपहाड़ी चौक के पास जाम लगा रहा।

    घर की महिलाओं ने बताया कि उनके परिवार के तीन बेटे पश्चिम बंगाल के आसनसोल में सब्जी की दुकान चलाते हैं। घटना की रात दुबराज मंडल, राम प्रसाद मंडल और मनोज मंडल करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो स्थित शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

    इस दौरान घर पर उनकी बुजुर्ग मां बिजली देवी, बुजुर्ग जीवन मंडल और बेटियां थीं। उन्होंने बताया कि सभी बदमाश नकाबपोश थे। पिस्तौल, चाकू समेत अन्य हथियार से लैस थे। अपराधियों ने इस दौरान उनकी मां की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। इसके बाद लूटपाट करते रहे।

    अपराधी तीनों भाइयों के कमरों से कीमती सामान साथ ले गए। इनमें डेढ़ लाख कैश और गहने समेत पांच लाख के कीमती सामान सामान शामिल हैं। लूटपाट के दौरान बुजुर्ग महिला बिजली देवी के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। उनके हाथ पर गहरी चोट लगी है।

    लगातार तीन वारदात, पूरे इलाके में दहशत
    घटना के बाद परिवार और पूरे गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को साइबर पुलिस बताकर डाका डालने की यह घटना क्षेत्र में ऐसी तीसरी वारदात है।

    इससे पहले इसी साल 11 अप्रैल को रूपडीह में हीरालाल मंडल के घर भी डकैत खुद को साइबर थाने की पुलिस बताकर ही दाखिल हुए थे। इस दौरान इन डकैतों ने 3.5 लाख का डाका डाला था।

    जबकि दूसरी घटना जनवितरण प्रणाली दुकानदार हराधन पंडित के घर में हुई है। क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से पूरे क्षेत्र के लोग दहशत में जी रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, पहले हो चुकी डकैती के मामले में पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेल कंपनी के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई आज
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ट्वीट कर कीअपील, मांडरवासी इस उपचुनाव में लोक-कल्याण को प्राथमिकता देंगे

    Related Posts

    झारखंड

    रांची-पुरुलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौ’त, एक घायल…

    August 13, 2025
    जामताड़ा

    दिवंगत विधायक विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी पहुंचीं नेमरा, सीएम से मिल व्यक्त की संवेदना

    August 13, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, बोले- जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो

    August 13, 2025
    Latest Posts

    रांची-पुरुलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौ’त, एक घायल…

    August 13, 2025

    दिवंगत विधायक विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी पहुंचीं नेमरा, सीएम से मिल व्यक्त की संवेदना

    August 13, 2025

    सीएम हेमंत पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, बोले- जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो

    August 13, 2025

    जमशेदपुर के मानव घोष 15 अगस्त को लाल किले पर करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व…

    August 13, 2025

    साहिल ह’त्या कांड : जेल जाने से पूर्व असलम ने दिया बयान, कहा – रांची पुलिस CBI से जांच करा लें

    August 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.