Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 May, 2026 ♦ 2:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»बकरीद पर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर
    जामताड़ा

    बकरीद पर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 27, 2026Updated:May 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा में बकरीद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सिपाही आलोक कुमार और एसपी शंभू कुमार सिंह ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को खतरा है कि पर्व के दौरान कुछ असामाजिक तत्व माहौल सुधारने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए संवेदनशील और सुदृढ़ क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।

    ईदगाह और मस्जिदों के आसपास रहेगी सख्त निगरानी

    प्रशासन के अनुसार 28 मई को ईद-उल-जोहा (बकरीद) मनाई जाएगी। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में लोग ईदगाह और मस्जिदों में जुटेंगे। भीड़ अधिक होने पर कई जगह सड़कों पर भी नमाज अदा की जाती है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में ईदगाह और मस्जिद तक जाने वाले रास्तों पर लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन ने व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स, लिंक्डइन समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष नजर रखने का आदेश दिया है। ऐसे पोस्ट, फोटो या मैसेज जो किसी धर्म, जाति या समुदाय की भावनाओं को भड़काने या नफरत फैलाने का काम करेंगे, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

    विवादित इलाकों और असामाजिक तत्वों पर खास नजर

    जिन इलाकों में पहले विवाद या तनाव की स्थिति रही है, वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों को ऐसे लोगों पर नजर रखने को कहा है जो पहले भी सांप्रदायिक घटनाओं में शामिल रहे हों। अनुमंडल पदाधिकारी और जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि बकरीद के दौरान पशु तस्करी, अवैध बूचड़खानों और प्रतिबंधित मांस की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

    खुले में कुर्बानी नहीं देने की अपील

    प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों के जरिए लोगों से अपील की है कि खुले में कुर्बानी न दें और कुर्बानी के बाद बची अनुपयोगी चीजों का निपटारा साफ-सफाई और पर्यावरण का ध्यान रखते हुए करें। बकरीद के दौरान डीजे और लाउडस्पीकर पर भड़काऊ गाने या आपत्तिजनक सामग्री बजाने पर रोक रहेगी। साथ ही ध्वनि की तीव्रता तय मानकों के भीतर रखने का निर्देश दिया गया है।

    बुधवार से ही तैनात रहेंगे दंडाधिकारी और पुलिस बल

    प्रशासन ने बुधवार दोपहर से ही दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को अपने-अपने तैनाती स्थल पर मौजूद रहने का आदेश दिया है। स्थिति सामान्य होने तक सभी अधिकारी ड्यूटी पर बने रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष और सभी प्रखंड मुख्यालयों में एम्बुलेंस और मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं नारायणपुर थाना और जिला मुख्यालय जामताड़ा में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात रहेंगी।

    Also Read : रांची में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दो दिनों में 30 से ज्यादा गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दो दिनों में 30 से ज्यादा गिरफ्तार
    Next Article हजारीबाग : सांसद-विधायक विवाद पर विराम, ‘शकुनि मामा’ पर फोड़ा ठीकरा

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग : सांसद-विधायक विवाद पर विराम, ‘शकुनि मामा’ पर फोड़ा ठीकरा

    May 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दो दिनों में 30 से ज्यादा गिरफ्तार

    May 27, 2026
    झारखंड

    झारखंड मदरसा परीक्षा का शेड्यूल जारी, 16 जून से होंगे एग्जाम

    May 27, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग : सांसद-विधायक विवाद पर विराम, ‘शकुनि मामा’ पर फोड़ा ठीकरा

    May 27, 2026

    बकरीद पर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर

    May 27, 2026

    रांची में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दो दिनों में 30 से ज्यादा गिरफ्तार

    May 27, 2026

    झारखंड मदरसा परीक्षा का शेड्यूल जारी, 16 जून से होंगे एग्जाम

    May 27, 2026

    कोल ब्लॉक आवंटन मामले में सुभोधकांत सहाय के भाई सुधीर सहाय बरी, कोर्ट ने कहा- सबूत नहीं मिले

    May 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.