Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमशेदपुर हिंसा: बीजेपी नेता अभय सिंह समेत 70 लोग पुलिस हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर हिंसा: बीजेपी नेता अभय सिंह समेत 70 लोग पुलिस हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में हुये बवाल को लेकर पुलिस का एक्शन जारी है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है और उपद्रवियों को पकड़ा जा रहा है। अबतक 70 लोगों को पुलिस द्वारा मामले में गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तार आरोपियों में बीजेपी नेता अभय सिंह भी शामिल हैं। जमशेदपुर में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है और शास्त्री नगर इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया है। बता दें कि, शनिवार को हुआ विवाद रविवार को हिंसक हो गया। पथराव के बाद कुछ दुकानों मे आगजनी की गई और वाहनों को भी जलाया गया। रविवार को हुई हिंसा में पुलिसकर्मियों पर भी उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी की गई थी। पुलिस द्वारा पूरे इलाके का घेराव करके उपद्रवियों को पकड़ा गया।

    क्यों हुआ विवाद?

    इससे पहले शनिवार रात भी उपद्रवियों द्वारा उपद्रव किया गया था. उपद्रवियों द्वारा पत्थरबहाजी और फायरिंग की गई थी। मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैानात है और पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। विवाद कदमा चौक में धार्मिक झंडे में मांस का टुकड़ा बांधे जाने को लेकर शुरू हुआ था जो अभी भी जारी है। दरअसल, झंडा लगे स्थल पर रविवार की शाम हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा बैठक की जा रही थी।इस दौरान किसी के द्वारा फायरिंग कर दी गई हालांकि फायरिंग में किसी कोई जनहानि नहीं हुई और ना ही कोई घायल हुआ. हिंदुओं का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव किया है. पुलिस को भी हालात काबू में करने के लिए फायरिंग करने पड़ी. पुलिस द्वारा बीजेपी नेता अभय सिंह समेत 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    5 दुकानों और कई वाहनों में लगाई आग

    हिंसा के दौरान पांच दुकानों में आगजनी भी की गई है और कई वाहनों को भी आग के हवाले किया गया है। मौके पर SSP प्रभात कुमार, सिटी SP के. विजय शंकर समेत पुलिस के तमाम शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं। वहीं, शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 2 स्थित मस्जिद के पीछे वाले हिस्से से पुलिस पर भी लगातार पथराव किया गया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट में दाहू यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई
    Next Article पूर्णिया : मासूम के साथ दरिंदगी, पहले बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, फिर प्राइवेट पार्ट में डाला मिट्टी और रेत !

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.