Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर : कागज के बंडल पर 500 के नोट रखकर ठगी करने वाले दो ठग रंगे हाथ गिरफ्तार
    झारखंड

    जमशेदपुर : कागज के बंडल पर 500 के नोट रखकर ठगी करने वाले दो ठग रंगे हाथ गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे परिसर से आरपीएफ ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों ठग राजकुमार और आकाश कुमार पूर्वी चंपारण बिहार के रहने वाले हैं. आरपीएफ ने दोनों के पास से दो सफेद कागज के बंडल और दो मोबाइल बरामद किए हैं. ये ठग कागज के बंडल पर 500 की एक नोट रखकर लोगों से ठगी करते थे. टाटानगर स्टेशन पार्किंग क्षेत्र में दो तीन व्यक्तियों के बीच कहासुनी होता देख ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान ने इसकी सूचना आरपीएफ पोस्ट को दी.

    सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को टाटानगर आरपीएफ पोस्ट लाया गया. पूछताछ के दौरान पता चला कि तीनों युवकों में संतोष नाम का एक ऑटो चालक है जो जमशेदपुर का रहने वाला है और दो युवकों में राजकुमार और आकाश कुमार पूर्वी चंपारण बिहार के रहने वाले हैं.

    ऑटो चालक ने बताया कि उन दो युवकों ने धोखाधड़ी कर उससे बैंक ऑफ बड़ौदा मानगो शाखा के सामने से 6 हजार रुपए ठग लिए. ऑटो चालक ने बताया कि ठगों ने 500 रुपए के आकार के बंडल बनाकर उस के ऊपर एक 500 रुपए का नोट रखकर उसे ठगा है.

    टाटानगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजय तिवारी ने बताया कि पूछताछ करने पर बिहार के दोनों युवकों ने अपना जुर्म कबूल किया है. उन्होंने बताया कि दोनों युवक लोगों को धोखा देते थे और टाटानगर स्टेशन भी इसी उद्देश्य से आए थे लेकिन, यहां उनका मंसूबा विफल हो गया.

    दोनों ठग के पास से दो स्मार्ट फोन और एक की पैड फोन और दो रुमाल में बंधा कागज का बंडल जिस पर 5 सौ रुपए का एक-एक नोट लगा हुआ पाया गया है. दोनों ठगों को मनागो थाना को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंपा गया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीआईजी के आदेश पर भारी पड़ा इंस्पेक्टरों का रसूख, 20 दिन बाद भी नहीं दिया योगदान
    Next Article साजिश के तहत मेरे खिलाफ FIR दर्ज : डॉ शशिभूषण मेहता

    Related Posts

    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    जामताड़ा

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026
    Latest Posts

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    परिमल नाथवानी और बैजनाथ राम बने राज्यसभा सांसद, प्रणव झा को मिली हार

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.