Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जान की परवाह न कर जमशेदपुर पुलिस के जवानों ने बचाई एक जिंदगी, लोगों ने लगाये जिंदाबाद के नारे
    झारखंड

    जान की परवाह न कर जमशेदपुर पुलिस के जवानों ने बचाई एक जिंदगी, लोगों ने लगाये जिंदाबाद के नारे

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: जान की परवाह न करना और पुल से नीचे उतर कर किसी की जिंदगी बचाना दुनिया का सबसे बड़ा कार्य होता है. ऐसा ही बीते देर रात जमशेदपुर के मानगो पुल पर जिता जागता सबूत देखने को मिला. जी हां, यहां पर दो पुलिस जवानों ने एक जिंदगी बचा ली. फिर तो आम जनता ने पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाना शुरु कर दिया और जमशेदपुर पुलिस को धन्यवाद दिया. इन दोनों जवानों ने जमशेदपुर पुलिस की आन बान और शान को बढ़ा दिया है. हर चौक-चौराहों पर इन्हीं दोनों जवान और जमशेदपुर पुलिस चर्चा का विषय बना हुआ है. इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने जो संयम, तत्परता और साहस दिखाया, वह काबिले तारीफ था. जैसे ही युवक को सुरक्षित निकाला गया, मानगो पूल पर खड़ी भीड़ का उत्साह देखते ही बनता था. लोगों ने जोर-जोर से झारखंड पुलिस जिंदाबाद, जमशेदपुर पुलिस जिंदाबाद और मानगो पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए.

    क्या है मामला
    मानगो पूल पर रात के करीब 11 बजे एक लड़के ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए स्वर्णरखा नदी पर बने मानगो ब्रिज से छलांग लगा दी. किस्मत से वह नदी के बीचोंबीच एक पाइप में फंस गया. पूल के नीचे बाढ़ के पानी का तेज प्रवाह था, जो किसी भी क्षण उसे बहा ले जाने को तैयार था. चारों ओर खड़ी भीड़ बेबस होकर यह दृश्य देख रही थी. स्थिति को गंभीर होते देख तुरंत पुलिस को सूचित किया गया. मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार मौके पर पहुंच कर मामले को जाना और बचाओ कार्य में लग गए. उन्होंने तुरंत ही क्रेन बुलाने का निर्णय लिया, लेकिन क्रेन आने में वक्त लग रहा था और पाइप में फंसा व्यक्ती घबरा रहा था और बाहर आने की कोशिश कर रहा थे, जिससे उसके नीचे गिरने का खतरा अचानक बढ़ गया. तभी थाना के टाइगर मोबाइल के साहसी पुलिसकर्मी वीरेंद्र कुमार और वसीम खान ने स्थिति की नाजुकता को भांपते हुए तत्काल एक कठिन और जोखिम भरा निर्णय लिया. उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए, गमछे और रस्सी का सहारा लेकर ब्रिज के नीचे उतरने का साहसिक कदम उठाया. जबकि नीचे बाढ़ का तेज बहाव था और युवक ही नहीं बल्कि उसे बचाने के प्रयास में पुलिस जवान की भी निचे गिरने की संभावना बढ़ गई थी लेकिन फिर भी इन जवानों ने बहादुरी दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकालने का सफल प्रयास किया है.

    बता दें कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने जो संयम, तत्परता और साहस दिखाया, वह काबिले तारीफ था. जैसे ही युवक को सुरक्षित निकाला गया, मानगो पूल पर खड़ी भीड़ का उत्साह देखते ही बनता था. लोगों ने जोर-जोर से “झारखंड पुलिस जिंदाबाद”, “जमशेदपुर पुलिस जिंदाबाद” और “मानगो पुलिस जिंदाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए. बता दें कि यह घटना साबित करती है कि हमारे पुलिस बल में ऐसे कर्मठ और समर्पित अधिकारी हैं जो हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं. इस रेस्क्यू ऑपरेशन ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया है. यह साहसिक कदम पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत उदाहरण है. जमशेदपुर की जनता को एक खूबी रही है, यहां की जनता गलत कामों के लिए अगर आलोचना करती है तो अच्छे और जनसमर्पित कार्यों के लिए बड़े पैमाने में प्रोत्साहन भी करती है. कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों का साहसः जान की बाज़ी लगाकर युवक की बचाई जान, लोगों ने लगाए पुलिस जिंदाबाद के नारे

    एक जिंदगी ऑपरेशन जमशेदपुर जवानों जान की परवाह जिंदगी जिंदाबाद दुनिया दो पुलिस पुल पुलिस बचाना मानगो पुल युवक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधानसभा नियुक्ति मामला: अब जांच करेगी सीबीआई, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
    Next Article बीजेपी सरकार बनते ही देंगे 2.87 लाख नौकरी, झारखंड के युवाओं से शिवराज सिंह चौहान का वादा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026
    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    Latest Posts

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.