Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर : जेवर चोरी कांड का खुलासा, 9 लाख के गहनों के साथ एक नाबालिग गिरफ्तार
    झारखंड

    जमशेदपुर : जेवर चोरी कांड का खुलासा, 9 लाख के गहनों के साथ एक नाबालिग गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी में हुए लाखों के जेवर चोरी कांड का खुलासा कर दिया है। जुगसलाई थाना की पुलिस ने चोरी के इस मामले में करीब 9 लाख के चोरी के जेवर के साथ क्षेत्र के रहने वाले एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया है। नाबालिग ने गरीब नवाज कॉलोनी में रहने वाले मो. रिजवान के घर बीते 23 जून को घटना को अंजाम दिया था।

    आरोपी नाबालिग युवक ने चोरी में रिजवान की पत्नी के सोने का जेवर के साथ चांदी के जेवर पर भी हाथ साफ कर दिया था। मामले में मो. रिजवान की पत्नी शबीना ने 24 जून को जुगसलाई थाना में रिपोर्ट दर्ज किया था, जिसके बाद पुलिस टीम बनाकर मामले के अनुसंधान में जुट गई। पुलिस को जानकारी मिली कि पीड़ित के घर के आसपास क्षेत्र में रहने वाला एक युवक दो तीन दिनों से गायब है, पुलिस उसकी तलाश में जुट गई और टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास उसे चोरी के जेवर के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में 16 वर्षीय नाबालिग युवक ने अपना जुर्म कबुल कर लिया है।

    नाबालिग युवक के पास से चोरी किए गए सामानों में सोने के नेकलेस, एक 30 ग्राम और दूसरा 20 ग्राम का, जबकि 20 ग्राम का एक जोड़ी सोने के झुमके के साथ और 3 जोड़े इयरिंग्स, 4 पीस सोने की अंगूठी, गले में पहनने वाला सोने का लॉकेट, एक जोड़ी सोने का कंगन, दो पीस सोने का नोजपिन, एक चांदी का अंगूठी, 2 जोड़ी पायल, बड़ा चांदी का 1 जोड़ी पायल और एक चेन बरामद किया है। इस कांड में पुलिस ने करीब 9 लाख के गहने की बरामदगी की है।

    मामले की जानकारी देते हुए जुगसलाई थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि अभियुक्त के नाबालिग होने के कारण उसका नाम पता नहीं दिया जा रहा है। निरुद्ध बालक को न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद नाबालिग युवक जगह बदल-बदल कर रह रहा था। चोरी के जेवर के साथ वह हावड़ा जाने के फिराक में था। रास्ते में ही उसे पकड़ा गया है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईचागढ़ के पूर्व विधायक मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article गोड्डा : पुलिस ने लूट और चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, लूटे गए सामान के साथ 4 गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.