Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
    देश

    जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। दोनों आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं। 

    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ हुई। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके को घेर लिया। 
    आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ऑपरेशन खत्म हो गया है, लेकिन इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

    रक्षा पीआरओ, श्रीनगर के मुताबिक, कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में संयुक्त अभियान संपन्न हो गया है। कुल दो आतंकवादियों का सफाया किया गया है। मौके से एक एम 4 राइफल और एक पिस्तौल बरामद की गईी है।

    इससे पहले बुधवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जौनपोरा के सुगन गांव में 12 घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। इनके पास से एक एके 47 राइफल और दो पिस्तौल बरामद की गई थी।

    तीनों आतंकी स्थानीय थे और हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करते थे। सुरक्षाबलों को मंगलवार को सूचना मिली थी कि सगुन गांव में कुछ आतंकी मौजूद हैं। इसके बाद शाम सात बजे 44 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष ऑपरेशन ग्रुप  की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।

    इसी दौरान एक स्थान पर छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। रात का समय होने के कारण आतंकियों द्वारा अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकलने की आशंका को देखते हुए सुरक्षाबलों ने वहां रोशनी का प्रबंध कर आसपास सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया। रातभर दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

    बुधवार को सुबह रोशनी होते ही सुरक्षाबलों ने पहले आतंकियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु दहशतगर्दों ने फायरिंग तेज कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने एक-एक कर तीन आतंकियों को मार गिराया। इन आतंकियों की शिनाख्त सज्जाद अहमद (मालडेरा, शोपयां), जुनैद राशिद (तुमलाहल, पुलवामा) और मेहराज दीन (अरिगाम, पुलवामा) के रूप में हुई थी।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची को सुंदर बनाने की कवायद, नगर निगम जगह-जगह बनवा रही आकर्षक पेंटिंग
    Next Article आज 10 अक्टूबर का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    देश

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.