Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 10:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर : पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, दूसरी मुठभेड़ में शीर्ष कमांडर घिरा
    देश

    जम्मू-कश्मीर : पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, दूसरी मुठभेड़ में शीर्ष कमांडर घिरा

    Team JoharBy Team JoharMay 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों की ओर से शुरू किए गए घेराबंदी और तलाश अभियान (कासो) में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। वहीं जिले में दूसरी जगह मुठभेड़ में शीर्ष आतंकवादी कमांडर को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है।

    जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के डर से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) सहित सभी सेल्यूलर कंपनियों की मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बुधवार को कश्मीर घाटी में सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दी गई, जहां श्रीनगर सहित कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

    सेना के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों के छिपने की खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कल रात पुलवामा के अवंतिपोरा के शारसली गांव में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।

    उन्होंने कहा जब सुरक्षा बल आंतकवादियों के छिपे हुए इलाके की ओर बढ़ रहे थे तभी आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। सेना की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी और मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। अभियान अभी भी जारी है।

    उन्होंने कहा कि कल रात आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद अवंतिपोरा के बेईघ्पोरा में दूसरा घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया गया। बुधवार सुबह आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के एक शीर्ष कमांडर को चारों ओर से घेर लिया गया है।
    उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर के पुराने इलाके सहित घाटी के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है

    एक स्थानीय व्यक्ति ने यूनीवार्ता को बताया कि सुरक्षा बल लाउडस्पीकर के जरिये घोषणा करते हुए लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील कर रहे हैं।
    एक पुलिस अधिकारी ने हालांकि बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए केवल लॉकडाउन आदेश के अनुसार लोगों को अनावश्यक गतिविधियों और भीड़ लगाने पर प्रतिबंध जारी है।

    उन्होंने कहा कि अवंतिपोरा के बेईघ्पोरा में कासो जारी है। घाटी में कुछ चैनल अटकलबाजी के आधार पर रिपोर्ट दे रहे हैं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए उन्हें इस तरह की काल्पनिक रिपोर्ट करने से बाज आना चाहिए। उन्हें सलाह दी जाती है कि इस तरह की खबरों को प्रसारित न करें।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना कहर : भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 49391 हुई, अब तक 1694 लोगों की मौत
    Next Article बिहार : पूर्णिया में एक और मरीज पॉजिटिव, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 536

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    August 21, 2025
    टेक्नोलॉजी

    मुंबई-दिल्ली के बाद अब इस शहर में Apple खोलेगा अपना रिटेल स्टोर

    August 21, 2025
    देश

    Rapido पर CCPA ने लगाया 10 लाख का जुर्माना… जानें क्यों

    August 21, 2025
    Latest Posts

    झारखंड CID ने पकड़ा 31 करोड़ से ज्यादा की ठगी का पैसा, सात खाताधारक धराये

    August 21, 2025

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025

    एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.