Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 9:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर
    देश

    जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoahrLive Desk

    जम्मू-कश्मीर। सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। अभी एक आतंकी के छिपे होने की आशंका है, अभी भी फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है।
    जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के डियालगाम में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत इलाके में कासो चलाया।

    आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें चार आतंकी मारे गए हैं। एसओजी, 164 सीआरपीएफ, 40 सीआरपीएफ और 19 आरआर ने मिलकर संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया।

    एक अनंतनाग का हिजबुल कमांडर और 3 लश्कर के आतंकी मुठभेड़ में मारे गए हैं। आपको बता दें कि नौ मार्च को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। शोपियां जिले के खाजपुरा रेबन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर किया गया था।

    एक अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन के तहत जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध इलाकों की ओर बढ़ने लगे, वहां छिपे आतंकियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की।
    वहीं, उत्तरी कश्मीर के सोपोर में शनिवार को सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर चलाए गए कासो के दौरान एक आतंकी को गिरफ्तार किया। दक्षिणी कश्मीर के एक अन्य आतंकी की तलाश में अभियान जारी है।

    सुरक्षा बलों को सोपोर के बलगाम इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर शनिवार शाम को 52 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ तथा एसओजी ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

    इस दौरान सुरक्षा बलों को ओल्ड टाउन बारामुला के चिश्ती कालोनी निवासी आतंकी दानिश अहमद काकरू को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दानिश ने शनिवार सुबह ही आतंकी संगठन का दामन थामा था।

    हंदवाड़ा पुलिस ने आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया। इनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने क्रालगुंड थाने में मुकदमा दर्ज पूछताछ शुरू कर दी है। इनसे आतंकियों के संबंध में कुछ अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : मोटरसाइकिल पलटने से दो युवकों की मौत
    Next Article मध्यप्रदेश: भोपाल पहुंचे कांग्रेसी विधायकों को होटल ले जाया गया, भाजपा ने जारी किया व्हिप

    Related Posts

    देश

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025
    देश

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025
    Latest Posts

    कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार खुला लाल निशान पर

    June 18, 2025

    पूर्व BJP विधायक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

    June 18, 2025

    ‘परिवार पार्टी’ में तो परिवार की ही चलेगी : डिप्टी CM सम्राट चौधरी

    June 18, 2025

    रांची में NTPC RRB परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, तीसरी शिफ्ट रद्द

    June 18, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स का अचानक किया निरीक्षण, अस्पताल की हालत देख हुए चिंतित

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.