Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Aug, 2025 ♦ 8:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमादार कर रहा था महिला पुलिसकर्मी के साथ अश्लील हरकत, जमकर हुई ठुकाई, एसएसपी ने किया निलंबित
    झारखंड

    जमादार कर रहा था महिला पुलिसकर्मी के साथ अश्लील हरकत, जमकर हुई ठुकाई, एसएसपी ने किया निलंबित

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में पुलिस के दामन पर लगातार दाग लग रहे हैं। ताजा मामला रांची पुलिस लाइन का है। यहां एक जमादार ने छुट्टी देने के बहाने एक महिला पुलिसकर्मी को कमरे में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की।महिला पुलिसकर्मी के शोर मचाने के बाद कई पुलिसकर्मी मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपी जमादार की पिटाई भी की। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही रांची के सीनियर एसपी ने आरोपी जमादार को निलंबित कर दिया है।

    रांची के जैप 10 में पदस्थापित एक महिला पुलिसकर्मी के साथ जमादार शत्रुघ्न सिंह ने पुलिस लाइन स्थित एक कमरे में बुला कर अश्लील हरकत की। महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि वह छुट्टी के लिए आवेदन लेकर 2 दिनों से घूम रही थी. जमादार शत्रुघ्न सिंह ने महिला पुलिसकर्मी को कहा कि वह पुलिस लाइन में आकर उससे मिले। वहां उसे छुट्टी मिल जाएगी। जब महिला पुलिसकर्मी रांची पुलिस लाइन पहुंची तब शत्रुघ्न ने उसे अपने कमरे में बुला लिया और अचानक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला पुलिसकर्मी किसी तरह उसके चंगुल से बचकर बाहर निकली और शोर मचाया। जिसके बाद आसपास जमा महिला पुलिसकर्मियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

    महिला पुलिसकर्मियों के आक्रोश को देखकर जमादार शत्रुघ्न सिंह की हालत खराब हो गई। वह पुलिस लाइन परिसर में ही पीड़ित महिला पुलिसकर्मी के पैर पर गिर कर माफी मांगने लगा। इस दौरान नाराज महिला पुलिसकर्मी ने उसकी पिटाई भी की। मौके पर पहुंचे पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्यों ने भी आरोपी जमादार को जमकर खरी-खोटी सुनाई और मामले की जानकारी रांची के सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा को दी।

    रांची के सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जमादार शत्रुघ्न को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है। रांची के सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि इस तरह की हरकत कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है। फिलहाल आरोपी को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article8 फरवरी तक स्वीकार नहीं किए बदलाव तो बंद हो जाएगा व्हाट्सऐप अकाउंट
    Next Article डीएनए जांच से पहले लौट आयी तीन माह से गायब युवती अपने घर

    Related Posts

    चतरा

    TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त

    August 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें

    August 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025
    Latest Posts

    TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त

    August 9, 2025

    सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें

    August 9, 2025

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025

    छोलाबेड़ा में विवाद के बाद युवक की कुल्हाड़ी से ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार…

    August 9, 2025

    लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    August 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.