Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 12:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»चीनी विदेश मंत्री से फोन वार्ता में बोले जयशंकर, गलवां की घटना चीन की सोची-समझी कार्रवाई थी
    देश

    चीनी विदेश मंत्री से फोन वार्ता में बोले जयशंकर, गलवां की घटना चीन की सोची-समझी कार्रवाई थी

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2020Updated:June 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई फोन वार्ता के दौरान जयशंकर ने चीन को खरी-खरी सुनाई। जानकारी के मुताबिक जयशंकर ने वांग से स्पष्ट शब्दों में कहा कि गलवां घाटी में जो भी हुआ वह चीन की पूर्व नियोजित और सोची-समझी कार्रवाई थी। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के लिए चीन जिम्मेदार है। 

    भारतीय सेना ने कहा है कि जनरल एमएम नरवणे, चीफ ऑफ एयर स्टाफ समेत सभी गलवां में शहीद हुए जवानों को सलाम करते हैं। हमारी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं और देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए हम मजबूती से खड़े हैं।

    चीनी विदेश मंत्रालय ने सीमा पर झड़प के बाद कहा है कि भारत और चीन दोनों विवाद सुलझाने के लिए उचित तरीका अपनाने पर सहमत हुए हैं। इसके साथ ही चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा भारत से कहा है कि वह उन लोगों को दंडित करे जिन्होंने यह विवाद शुरू किया।

    विदेशी मामलों और सुरक्षा नीतियों को लेकर यूरोपीय यूनियन के प्रवक्ता वर्जीनी बट्टू-हेनरिक्सन ने भारत-चीन विवाद को लेकर कहा है कि एलएसी पर भारत और चीन के बीच शुरू हुआ घटनाक्रम चिंताजनक है। हम दोनों पक्षों से संयम दिखाने और सेनाओं को पीछे करने की अपील करते हैं। दोनों देशों को वार्ता के जरिए विवाद का हल निकालना चाहिए।

    भारत-चीन सीमा की गलवां घाटी में भारत की ओर से शहीद हुए बीस सैनिकों में सहरसा से सटे गांव आरन के कुंदन यादव नाम के एक जवान भी शामिल हैं। कुंदन की पत्नी ने कहा, ‘आखिरी बार 9 तारीख को उनसे बात हुई थी। उनकी मौत का बदला चाहिए।’

    चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से फोन पर बात की है। जानकारी के मुताबिक दोनों ने इस दौरान सीमा पर स्थिति को लेकर चर्चा की। सीमा पर दोनों देशों के बीच झड़प के बाद दोनों के बीच यह पहली वार्ता है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक फोनवार्ता के दौरान वांग ने जयशंकर से कहा कि भारत और चीन को उन महत्वपूर्ण सहमतियों का पालन करना चाहिए, जिन पर दोनों देशों के नेता सहमत हुए हैं। वांग ने जोर देते हुए कहा कि दोनों पक्षों को मतभेदों को सुलझाने के लिए मौजूदा तंत्र के माध्यम से संचार और समन्वय मजबूत करना चाहिए।

    चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए बिहार के जवान कुंदन कुमार के पिता ने देशभक्ति की अद्भुत मिसाल पेश की है। कुंदन के पिता का कहना है कि मेरे बेटे ने देश के लिए अपनी जान दे दी। मेरे दो पोते हैं, मैं उन्हें भी सेना में भेजूंगा। 

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, गलवां घाटी में हमारी मातृभूमि की रक्षा कर रहे हमारे बहादुर जवानों को खोने का दर्द शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। देश हमारे अमर शहीदों को सलाम करता है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। उनकी बहादुरी यह दर्शाती है कि भारत अपनी भूमि के लिए कितना प्रतिबद्ध है।

    Latest news National news Online news एस जयशंकर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleथप्पड़ कांड में भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट गिरफ्तार
    Next Article किशोरगंज चौक में जला चीनी राष्ट्रपति जिंगपिंग का पुतला

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में खराबी… देखें VIDEO

    June 17, 2025
    देश

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025
    Latest Posts

    बंद दुकान में मिली मालिक की डे’ड बॉ’डी, इलाके में सनसनी

    June 17, 2025

    CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, 20 अहम फैसलों पर लगी मुहर

    June 17, 2025

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025

    इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौ’त, डॉक्टर फरार

    June 17, 2025

    महिला विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगी सोफी डिवाइन, टी20 करियर रहेगा जारी

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.