Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 9:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»मेट गाला में छाया ईशा अंबानी का लुक, नेकलेस बना शो-स्टॉपर…
    बिहार

    मेट गाला में छाया ईशा अंबानी का लुक, नेकलेस बना शो-स्टॉपर…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 6, 2025Updated:May 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: मेट गाला के ब्लू कार्पेट पर सितारों का जलवा देखने को मिला, चकाचौंध और खास पलों की इस मंच पर भरमार देखने को मिली। इस साल भी कई सितारे शानदार लिबास में सजे नजर आए। ईशा अंबानी के शाही लुक से लेकर शाहरुख खान के मेट गाला डेब्यू की चर्चा हो रही है। फैशन की सबसे बड़ी रात के शानदार पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ईशा अंबानी का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। उनके स्टाइलिश लुक में कई एलिमेंट्स काफी खास रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उनके रॉयल नेकलेस की है, जिस पर हर किसी की नजर टिक गई है। ईशा अंबानी ने बताया कि ये उनकी मां के खास कलेक्शन में से है। ईशा अंबानी का है इस हार से रॉयल कनेक्शन
    ईशा अंबानी की शो-स्टॉपिंग एक्सेसरी में ईंट के आकार का विंटेज डायमंड नेकलेस है। इस नेकलेस का सीधा संबंध नवानगर के महाराज से है। यह ऐतिहासिक टुकड़ा अब कार्टियर के कीमती संग्रह का हिस्सा है। फैशन वॉचडॉग डाइट सब्या ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में बताया कि यह वही नेकलेस है जो 2018 की फिल्म ‘ओशन्स 8’ में दिखाया गया था। इस नेकलेस की कीमत 150 मिलियन डॉलर है। इसे कार्टियर ने खास तौर पर तैयार किया था। इस नेकलेस को टूइसैंट नेकलेस नाम दिया गया है। राजा नवानगर के मूल नेकलेस का कोई नाम नहीं था। जैक्स कार्टियर ने 1931 में नवानगर के महाराजा के लिए इसे डिजाइन किया था। फिलहाल जो हार ईशा ने पहना है वो मूल हाल नहीं है। मूल हार डैमेज हो चुका है और अब इसको री-डिजाइन किया गया है।

     

    लोगों का रिएक्शन

    ईशा अंबानी को स्टाइल करने वाली फैशन स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनके लुक की कई तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके लुक को अवास्तविक बताया। फैंस ने तुरंत ही डायमंड नेकलेस को नोटिस किया। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, ‘उफ्फ, आइकॉनिक नवानगर नेकलेस’, जबकि दूसरे ने लिखा, ‘शानदार, वह नेकलेस भी।’ इंटरनेट पर ईशा का लुक खूब पसंद किया गया। एक कमेंट में लिखा था, ‘लड़की ने असाइनमेंट समझ लिया’, जबकि दूसरे ने लिखा, ‘इससे ज़्यादा शानदार लुक कभी नहीं देखा।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपहलगाम हमले को कांग्रेस ने फिर बताया केन्द्र सरकार की असफलता
    Next Article छात्राओं ने स्कूल में टीचर को चप्पल से पीटा… जानें मामला

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    झाड़ियों में मिली एक युवक की बॉडी, इलाके में सनसनी

    June 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से गिरा, फिर…

    June 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    एयर इंडिया ने दो दर्जन से अधिक यात्रियों का सामान छोड़ा, हंगामा के बाद दी यह सफाई

    June 21, 2025
    Latest Posts

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025

    जमशेदपुर के DC ने निर्वाचन तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश…

    June 21, 2025

    नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब जब्त

    June 21, 2025

    अपने हक-अधिकार की मांग को लेकर सड़क पर उतरे किन्नर, किया अनोखा प्रदर्शन

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.