Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 5:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»ईरान का आरोप, रिमोट नियंत्रित हथियार से की गयी फखरीजादेह की हत्या
    विदेश

    ईरान का आरोप, रिमोट नियंत्रित हथियार से की गयी फखरीजादेह की हत्या

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk/Agency

    तेहरान । ईरान के मुताबिक उसके शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मोहसीन फखरीजादेह की हत्या के लिए इजरायल और एक निर्वासित विपक्षी समूह जिम्मेदार हैं और इसके लिए रिमोट से नियंत्रित हथियार का इस्तेमाल किया गया।
    बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक परमाणु वैज्ञानिक फखरीजादेह की अंत्येष्टि के मौके पर सुरक्षा प्रमुख अली शमखानी ने कहा कि हमलावरों ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल किया और वे घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे।
    ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख शमखानी ने कहा, “उनकी सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक उपाय किए गए थे लेकिन दुश्मनों ने बिल्कुल नया तरीका इस्तेमाल किया। इस हत्या को पेशेवर और विशेष तरीके से अंजाम दिया गया है। दुर्भाग्य से हमारे दुश्मन इसमें सफल रहे। यह बहुत ही जटिल मिशन था क्योंकि इसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल किया गया है। घटनास्थल पर कोई भी मौजूद नहीं था।”
    उन्होंने कहा कि ईरानी खुफिया और सुरक्षा एजेंसियाें को फखरीजादेह की हत्या की साजिश का अंदेशा पहले से ही था। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले की आशंका पहले से ही थी।
    हालांकि उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। शुरुआत में ईरानी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि फखरीजादेह की कार को कुछ बंदूकधारियों ने निशाना बनाया था और उसी दौरान उन्हें गोली मारी गई थी।
    एडमिरल शमखानी ने कहा कि इस हत्या को अंजाम देने वालों का कुछ सुराग मिला है। उन्होंने कहा, “इसमें यहूदी शासन और मोसाद के साथ निर्वासित ईरानी विपक्षी समूह मुजाहिदीन-ए खाल्क (एमकेओ) निश्चित तौर पर शामिल रहा है।”
    इजरायल ने इन आरोपों को लेकर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
    इससे पहले ईरान के दामावंद काउंटी के अबसार्द शहर में शुक्रवार को आधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक मोहसीन फखरीजादेह की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
    दिग्गज परमाणु वैज्ञानिक मोहसीन फखरीजादेह ईरान के रक्षा मंत्रालय के अनुसंधान एवं नवाचार केन्द्र के प्रमुख थे।
    पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों के मुताबिक श्री फखरीजादेह गुप्त रूप से चलाए जा रहे ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे।
    ईरान ने हालांकि हमेशा से यह दावा किया है कि उसका परमाणु हथियार कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।
    श्री फखरीजादेह की हत्या ऐसे समय में हुई है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम के तहत यूरेनियम संवर्धन को लेकर चिंता जताई जा रही है।

    Latest news Online news World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : जनता की समस्याओं दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त
    Next Article दवा कंपनी मॉडर्ना ने अमेरिका में कोरोना वैक्सीन के आपात स्थिति में उपयोग की मंजूरी मांगी

    Related Posts

    विदेश

    नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की ने संभाला कार्यभार, मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी

    September 14, 2025
    विदेश

    भारत पर रूस से तेल खरीद को लेकर ट्रंप का बयान, कहा- आसान नहीं था टैरिफ लगाना

    September 13, 2025
    ट्रेंडिंग

    रूस में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

    September 13, 2025
    Latest Posts

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.