Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 2:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»टेक्नोलॉजी»iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट लीक : 9 सितंबर को हो सकता है ऐपल का बड़ा इवेंट
    टेक्नोलॉजी

    iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट लीक : 9 सितंबर को हो सकता है ऐपल का बड़ा इवेंट

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    iPhone
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अगर आप ऐपल के नए iPhone 17 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। ऐपल ने अभी तक अपनी नई iPhone सीरीज की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन एक लीक ने इसकी तारीख का खुलासा कर दिया है। खबरों के मुताबिक, ऐपल 9 सितंबर 2025 को iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर सकता है। हाल ही में ऐपल के टीवी ऐप में हुई एक गलती ने इस इवेंट की तारीख को उजागर कर दिया। हालांकि, कंपनी ने इस जानकारी को तुरंत हटा लिया, लेकिन तब तक इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।

    EXCLUSIVE!!

    Apple accidentally added the 2025 September 9th iPhone event invite to the AppleTV App before promptly taking it down.

    The design is reminiscent of the OG MacBook Air wallpaper, likely a hint towards the new iPhone 17 Air. pic.twitter.com/b9qLYTfZJC

    — AppleLeaker (@LeakerApple) August 21, 2025

    एक्स पर ‘AppleLeaker’ नाम के एक यूजर ने इस स्क्रीनशॉट को शेयर किया, जिसमें 9 सितंबर की तारीख के साथ ऐपल का इवेंट इनवाइट दिख रहा था। इस इनवाइट में ऐपल का आइकॉनिक लोगो और पर्पल थीम थी, जो पुराने MacBook Air के वॉलपेपर जैसी दिख रही थी। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि iPhone 17 Air मॉडल का डिज़ाइन भी ऐसा हो सकता है।

    ऐपल की परंपरा के मुताबिक कंपनी हर साल सितंबर में अपनी नई iPhone सीरीज लॉन्च करती है। इस लीक डेट को देखते हुए माना जा रहा है कि iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max इस इवेंट में पेश किए जा सकते हैं। टेक विशेषज्ञों का कहना है कि ऐपल 25 अगस्त के आसपास इस इवेंट के लिए आधिकारिक निमंत्रण भेज सकता है।

    दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल भी iPhone 16 सीरीज को 9 सितंबर को लॉन्च किया गया था। ऐसे में लगता है कि ऐपल को यह तारीख खास पसंद है। हालांकि, इस लीक की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    Also Read : RIMS में चाय पीने के बाद डॉक्टर बेहोश, वेंटिलेटर पर भर्ती, जांच शुरू

    iPhone 17 series launch date leaked: Apple's big event may happen on September 9 iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट लीक : 9 सितंबर को हो सकता है ऐपल का बड़ा इवेंट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द… देखें लिस्ट
    Next Article हरतालिका तीज 2025 : 26 अगस्त को रखा जाएगा निर्जला व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : बिहार में वोटर लिस्ट के लिए आधार कार्ड अनिवार्य

    August 22, 2025
    टेक्नोलॉजी

    UPI पेमेंट फेल होकर कट गया पैसा? घबराएं नहीं, क्या करें… जानिए

    August 22, 2025
    दिल्ली की खबरें

    CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में फिर हंगामा, नारेबाजी करने वाला शख्स हिरासत में

    August 22, 2025
    Latest Posts

    मणिपाल मेडिकल कॉलेज के छात्र ने की आत्मह’त्या, हॉस्टल रूम में जहर खाकर दी जान…

    August 22, 2025

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : बिहार में वोटर लिस्ट के लिए आधार कार्ड अनिवार्य

    August 22, 2025

    बिजली के खंभे पर गिरा ठनका और छह की चली गयी जान… जानें कैसे

    August 22, 2025

    UPI पेमेंट फेल होकर कट गया पैसा? घबराएं नहीं, क्या करें… जानिए

    August 22, 2025

    CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में फिर हंगामा, नारेबाजी करने वाला शख्स हिरासत में

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.