Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह : क्लिनिक संचालक से लेवी मामले का उदभेदन; दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक, मोबाइल एवं सिमकार्ड बरामद
    झारखंड

    गिरिडीह : क्लिनिक संचालक से लेवी मामले का उदभेदन; दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक, मोबाइल एवं सिमकार्ड बरामद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : देवरी में रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. दरअसल, मनकडीहा गांव निवासी मेडिकल क्लीनिक संचालक लक्ष्मण दास से फोन पर रंगदारी के रूप में दो लाख रुपये मांगने के मामले में देवरी पुलिस के द्वारा दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में जमुई (बिहार) जिला अंतर्गत झाझा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी मोहम्मद सिराज अंसारी व भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के रमनीटांड़ गांव निवासी इरफान अंसारी शामिल है. यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय संजय राणा ने दी है.

    अपराधियों के पास से कई सामान बरामद
    पुलिस के द्वारा पकड़े गये अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और विभिन्न कंपनी के छह सीम कार्ड बरामद किया गया है. बता दें कि छापेमारी टीम का नेतृत्व खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो कर रहे थे. टीम में देवरी के थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई संगम पाठक, तकनीकी शाखा गिरीडीह के जोधन महतो, आरक्षी दीपक कुमार यादव आदि शामिल थे.

    vidh

    क्या है पूरा मामला
    जानकारी के मुताबिक क्लीनिक संचालक लक्ष्मण कुमार दास के द्वारा आवेदन दिया गया. आवेदन में बताया है कि उनके मोबाइल पर इस नंबर 7022038696 से फोन आया था. जिसके बाद फोन करने वालेश ख्स ने कहा कि ‘जिंदा रहना है तो दो लाख रुपये बतौर रंगदारी के रूप निर्धारित जगह पर पहुंचा दो, नहीं तो गोली मार देंगे’. इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरीडीह के एसपी के निर्देश पर खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में तकनीकी शाखा के सहयोग से पुलिस के द्वारा मामले का उदभेदन किया गया. और रंगदारी मांगने वाले दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूरे मामले की पूछताछ कर रही है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल मामला : सरकार के फैसले के विरोध में अनशन पर बैठे जैन मुनि का निधन
    Next Article मनी लाउंड्रिंग मामले में जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल जेल से बाहर निकली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.