Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सरकारी आवासों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार
    झारखंड

    सरकारी आवासों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरकारी आवासों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दिन के उजाले में बंद सरकारी आवासों को निशाना बनाने वाले एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को बोकारो पुलिस की एसआईटी टीम ने धनबाद के जोरापोखर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। ये चोर धनबाद से बाइक पर सवार होकर बोकारो के बालीडीह, गोमिया, बोकारो थर्मल, बेरमो, चंद्रपुरा और दुग्दा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

    पुलिस ने चोरों से चोरी का माल खरीदने वाले दो जेवर दुकानदारों को भी पकड़ा है। ये दोनों जोरापोखर और झरिया के रहने वाले हैं। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने 3 लाख 7 हजार 600 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा, चोरों की निशानदेही पर जेवर व्यापारियों राहुल कुमार वर्मा और रवि रंगराव के पास से 97 ग्राम गलाया हुआ सोना, एक किलो गलायी गई चांदी, 15 जोड़ी चांदी की पायल, चार जोड़ी बिछिया, एक पीस चांदी की सीकरी, 20 चांदी के सिक्के, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए गए हैं।

    इस गिरोह के तीनों मुख्य आरोपी राजू अंसारी, फैयाज अंसारी और आबिद अंसारी धनबाद के जोरापोखर इलाके के निवासी हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राजू अंसारी के खिलाफ बोकारो, धनबाद और बंगाल के विभिन्न जिलों में 55 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। फैयाज अंसारी पर 25 और आबिद अंसारी पर 19 मामले दर्ज हैं।

    बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि यह गिरोह पूरी योजना के साथ काम करता था। ये चोर दिन में बंद सरकारी घरों की रेकी करते थे और एक ही दिन में कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। गिरोह धनबाद, बोकारो और बंगाल के पुरुलिया जिले में भी सक्रिय था।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-13-at-17.22.29.mp4

    Also Read : ओडिशा के स्कूल में छात्रों की शरारत ने लिया गंभीर मोड़, 8 बच्चों की आंखें चिपकी…

    अपराध समाचार आबिद अंसारी इंटरस्टेट चोर गिरोह एसआईटी टीम चोरी का खुलासा जेवर चोरी जोरापोखर गिरफ्तारी झरिया जेवर व्यापारी झारखंड इंटरस्टेट गिरोह झारखंड पुलिस झारखंड समाचार थाना क्षेत्र चोरी दिनदहाड़े चोरी धनबाद चोर गिरोह धनबाद न्यूज पुरुलिया चोरी फैयाज अंसारी बोकारो क्राइम न्यूज बोकारो चोरी बोकारो न्यूज बोकारो पुलिस कार्रवाई मोटरसाइकिल चोरी राजू अंसारी सरकारी आवास चोरी सोना चांदी बरामद हरविंदर सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहॉस्टल में सो रहे साथियों के आखों में डाल दिया फेवीक्विक, 8 बच्चे अस्पताल में भर्ती
    Next Article पाकुड़ में 247 चौकीदारों और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को मिली नौकरी, विधायक ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026
    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.