Johar Live Desk : आज 21 जून को देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित “योगांध्र-2025” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समुद्र तट के किनारे 27 किमी लंबे कोस्टल रोड पर पीएम मोदी ने जनता के साथ 19 योग आसनों का अभ्यास किया और “कॉमन योगा प्रोटोकॉल (CYP)” का पालन किया। इस आयोजन में करीब 2.5 लाख लोगों ने एक साथ योग कर विश्व रिकॉर्ड की दिशा में कदम बढ़ाया।
Yoga isn’t just an exercise. It is a way of life. Wonderful to join this year’s Yoga Day celebrations in Visakhapatnam. https://t.co/ReTJ0Ju2sN
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2025
इस साल योग दिवस की थीम रही “Yoga for One Earth, One Health”। प्रधानमंत्री ने इस थीम की घोषणा करते हुए “Yoga for Humanity 2.0” की भी शुरुआत की, जिसका उद्देश्य मानसिक शांति और वैश्विक नीति निर्माण में योग की भूमिका को बढ़ावा देना है।
इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अन्य लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने योग को संतुलित जीवन जीने का माध्यम बताया। देशभर में आयुष मंत्रालय की “Yoga Sangam” योजना के अंतर्गत एक लाख से ज्यादा स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लाखों लोगों ने भाग लिया।
#WATCH देहरादून, उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने #InternationalYogaDay2025 पर अन्य लोगों के साथ योग किया। pic.twitter.com/AN16aJRsNA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
Also Read : मोरहाबादी मैदान में भीषण सड़क हादसा, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग
Also Read : झारखंड के इन जिलों में आज येलो अलर्ट जारी
Also Read : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : इन आसान योगासनों को बनाएं अपनी दिनचर्या का हिस्सा
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 21 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण