Johar Live Desk : मेटा ने Instagram पर टीन अकाउंट्स (टीनेज यूजर्स) के लिए अब तक का सबसे बड़ा अपडेट शुरू कर दिया है। यह अपडेट पैरेंट्स और टीन दोनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अब 13-17 साल के यूजर्स को सिर्फ PG-13 मूवी लेवल का कंटेंट दिखेगा – हल्का मनोरंजक, लेकिन कोई एडल्ट या हानिकारक सामग्री नहीं।
PG-13 सेटिंग क्या है?
PG-13 का मतलब “Parents Guidance – 13” है, यानी थोड़ा मैच्योर कंटेंट जो पूरी तरह एडल्ट नहीं। फीड, रील्स और रिकमेंडेशन में सिर्फ PG-13 लेवल का कंटेंट आएगा। हर टीन अकाउंट डिफॉल्ट में 13+ मोड पर होगा। 18 से कम उम्र वाले खुद इसे बदल नहीं सकेंगे, पैरेंट्स की परमिशन जरूरी। मेटा ने हजारों पैरेंट्स की फीडबैक से यह तय किया, जो PG-13 पर भरोसा करते हैं। इससे टीन को उम्र के हिसाब से सेफ कंटेंट मिलेगा।
मुख्य फीचर्स की तालिका
फीचर | नया अपडेट |
कंटेंट सेटिंग | PG-13 रेटिंग के हिसाब से |
13+ मोड | डिफॉल्ट एक्टिव, पैरेंट्स की इजाजत जरूरी |
पैरेंट कंट्रोल्स | स्ट्रिक्ट लिमिटेड कंटेंट मोड |
AI चैट्स | PG-13 गाइडलाइन से सीमित |
सर्च फिल्टर | “alcohol”, “gore”, “suicide” जैसे टर्म ब्लॉक |
पैरेंट्स के लिए लिमिटेड कंटेंट मोड
PG-13 के अलावा पैरेंट्स के लिए नया मोड। इसमें टीन को और कम कंटेंट दिखेगा, कमेंट्स बंद। अगले साल AI चैटिंग और सीमित। एडल्ट अकाउंट्स के पोस्ट, डीएम, कमेंट्स और सर्च ब्लॉक। 96% पैरेंट्स ने इसे सकारात्मक बताया।

AI भी फॉलो करेगी नियम
Instagram AI अब PG-13 रूल्स समझेगी। सेंसिटिव सवालों पर जवाब नहीं देगी। मेटा ने 3 मिलियन पैरेंट्स से फीडबैक लिया, पोस्ट्स दिखाकर राय ली। सर्वे में :
- 95% पैरेंट्स को अपडेट मददगार लगा
- 90% ने कहा कि बच्चों का कंटेंट समझना आसान होगा
- पैरेंट्स अब पोस्ट्स रेट और फ्लैग कर सकेंगे। मेटा बोला, “हर परिवार अलग है, इसलिए सेफ्टी और कंट्रोल दोनों दिए।”
कब और कहां लागू?
सबसे पहले अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा में। साल अंत तक पूरा, फिर ग्लोबली (भारत सहित)। फेसबुक पर भी ऐसे फीचर्स आएंगे। यह अपडेट टीन सेफ्टी बढ़ाएगा।
Also Read : पिता को बचाने की कोशिश में बेटे की जान गई, गांव में छाया मातम