Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आम आदमी को महंगाई का झटका, एलपीजी सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी
    जोहार ब्रेकिंग

    आम आदमी को महंगाई का झटका, एलपीजी सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    आज सरकारी तेल कंपनियों ने आम जनता को झटका दिया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों बढ़ोतरी के साथ ही एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं। तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। आज से आपको 14.2 किलोग्राम के बगैर सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। हालांकि 19 किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत में कमी आई है। 

    इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 25 रुपये महंगा हुआ है। दिल्ली और मुंबई में यह 694 रुपये से बढ़कर अब 719 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 720.50 रुपये था, जो अब 745.50 रुपये हो गया है और चेन्नई में यह 710 रुपये से बढ़कर 735 रुपये का हो गया है। इससे पहले 15 दिसंबर को भी इसकी कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया गया था। 

    19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में छह रुपये की कमी आई है। देश की राजधानी दिल्ली में यह 1539 रुपये से कम होकर 1533 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 5.5 रुपये कम हुआ है, जिसके बाद यह 1604 रुपये से 1598.50 रुपये का हो गया है। मुंबई और चेन्नई में भी यह 5.5 रुपये सस्ता हुआ है और क्रमश: 1482.50 और 1649 का हो गया है।

    मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

    पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार सात दिन तक स्थिर रहने के बाद गुरुवार को फिर से बढ़ गये।

    देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।

    घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 35 पैसे महँगा हुआ और इसकी कीमत 86.65 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे बढ़कर 93.20 रुपये हो गया जबकि कोलकाता में 32 पैसे बढ़कर इसकी कीमत 88.01 रुपये प्रति लीटर हो गई। चेन्नई में इसकी कीमत 31 पैसे बढ़ी और एक लीटर पेट्रोल 89.13 रुपये का बिका। पेट्रोल मुंबई में पहली बार 93 रुपये और चेन्नई में पहली बार 89 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँचा है।

    डीजल की कीमत दिल्ली में 35 पैसे चढ़कर 76.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 37 पैसे बढ़कर 83.67 रुपये, चेन्नई में 33 पैसे बढ़कर 82.04 रुपये और कोलकाता में 33 पैसे बढ़कर 80.41 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई।

    Business News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोयलांचल में पानी के लिए मीलों चलना पड़ता है पैदल, बन्द पड़ी खदानों से पीने का पानी छान कर निकालते हैं लोग
    Next Article चाईबासाः ट्रेन की चपेट में आने से दो हाथियों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.