Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मोदी सरकार में महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर : महेंद्र विश्वकर्मा
    झारखंड

    मोदी सरकार में महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर : महेंद्र विश्वकर्मा

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: जिला के बेरमो में कांग्रेस कमेटी ने प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस ढ़ोरी 5 नंबर धौडा़ स्थित राकोमयू यूनियन कार्यालय में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. राकोमयू के सीसीएल जोन के अध्यक्ष गिरिजाशंकर पांडेय ने कहा कि हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन और देश की सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. देश में केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई में बेहताशा वृद्धि कर कमर तोड़ने का काम किया है. राहुल गांधी के नेतृत्व में न्याय यात्रा के माध्यम से देश में प्रेम, भाईचारा, सद्भावना का संदेश देने के साथ यह यात्रा देश की एक नई दिशा और दशा तय करेगी. वहीं इंटक के वरीय नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ देश की सर्वांगीण विकास में कांग्रेस पार्टी की उल्लेखनीय योगदान रहा है. भारतीय इतिहास में देश को आजादी दिलाने से लेकर कोयला उद्योग, डीवीसी और बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पंचायती राज समेत अनगिनत महत्वपूर्ण योगदान देकर देश को सशक्त व मजबूत बनाने का काम किया. केंद्र की गलत नीतियों एवं महंगाई-बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं. राहुल गांधी के नेतृत्व में आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी.

    विधायक ने जरूरतमंद लोगों के बीच किया गर्म कपड़ों का वितरण

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश सशक्त और मजबूत करने का काम किया. कांग्रेस के नेतृत्व में देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों के कृतित्व व व्यक्तित्व से हम सभी को प्रेरणा लेने की दरकार है. राकोमयू के ढ़ोरी क्षेत्र के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह और एरिया सचिव शिवनंदन चौहान ने कांग्रेस की उपलब्धियों गिनाते हुए पार्टी के विचारधाराओं से चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में संगठन को बेरमो में सबसे ज्यादा सशक्त और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर बॉयज क्लब पांच नंबर ढोरी को फुटबॉल, वॉलीबॉल और कैरम बोर्ड का सेट प्रदान किया गया. साथ ही कांग्रेस के 139 वां स्थापना दिवस पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के द्वारा करगली और बेरमो स्टेशन के पास गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया.

    ये भी पढ़ें: कतर कोर्ट ने लगाई 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों की फांसी की सजा पर रोक, भारत की कूटनीति सफल  

    अनूप सिंह आज की खबर इंटक करंट न्यूज कांग्रेस कमेटी कांग्रेस पार्टी जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बेरमो बेरमो विधायक बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह बोकारो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मुख्य समाचार राहुल गांधी लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटा डीएवी स्कूल के छात्रों ने किया वृद्धाश्रम का भ्रमण, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
    Next Article सीएम आवास घेरने निकले पारा शिक्षक, पुलिस ने रोका, लगा जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रामगढ़ में प्रदूषण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोनों उद्योगों की साल में दो बार होगी जांच

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.