Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»Indigo को अल्टीमेटम, तीन महीने के भीतर खत्म करें टर्किश एयरलाइंस से लीज समझौता
    देश

    Indigo को अल्टीमेटम, तीन महीने के भीतर खत्म करें टर्किश एयरलाइंस से लीज समझौता

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2025Updated:May 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Indigo
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : केंद्र सरकार ने तुर्की के पाकिस्तान के समर्थन पर कड़ा रुख अपनाते हुए Indigo एयरलाइन को निर्देश दिया है। निर्देश यह दिया गया है कि वह टर्किश एयरलाइंस से किए गए विमान लीज समझौते को तीन महीने के भीतर समाप्त कर दे। Indigo ने टर्किश एयरलाइंस से दो बोइंग 777 विमान पट्टे पर लिए थे, जिसके लिए उसे 31 मई तक की अनुमति मिली थी। एयरलाइन ने इस अनुमति को छह महीने तक बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसे मंजूरी नहीं दी।

    मंत्रालय ने तीन महीने का अंतिम विस्तार

    हालांकि यात्रियों की सुविधा और उड़ानों में किसी तरह का व्यवधान न हो, इसके लिए मंत्रालय ने Indigo को 31 अगस्त 2025 तक का तीन महीने का अंतिम विस्तार दे दिया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह विस्तार अंतिम होगा और इसके बाद कोई और अनुमति नहीं दी जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि यह अनुमति इंडिगो के इस आश्वासन पर दी गई है कि वह 31 अगस्त तक टर्किश एयरलाइंस के साथ अपने पट्टे का समझौता समाप्त कर देगी और आगे कोई विस्तार नहीं मांगेगी। बता दें कि इंडिगो का टर्किश एयरलाइंस के साथ कोडशेयर समझौता भी है।

    तुर्की की सेलेबी एविएशन की सुरक्षा मंजूरी की गई रद्द

    इससे पहले केंद्र सरकार ने 15 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद तुर्की की कंपनी सेलेबी एविएशन की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी। यह कदम तुर्की द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए बयानों के बाद उठाया गया था। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा था, “तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया है। मौजूदा हालात को देखते हुए यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बन गया है। इसलिए देश में सेलेबी पर प्रतिबंध लगाया गया है।”

    Indigo के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा…

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले के बाद तुर्की ने पाकिस्तान का साथ देते हुए एकजुटता दिखाई थी। पाकिस्तान ने जवाबी हमले में तुर्की के ड्रोन का भी इस्तेमाल किया था। Indigo के CEO पीटर एल्बर्स ने हाल ही में कहा था कि एयरलाइन टर्किश एयरलाइंस से लीज पर लिए गए विमानों के संचालन में सभी नियमों का पालन कर रही है, लेकिन इन पट्टों को आगे जारी रखने का निर्णय केंद्र सरकार के हाथ में है।

    Also Read : कल से इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया में होंगे कई अहम बदलाव… जानें क्या

    aircraft lease airline contract aviation sector Boeing 777 central government diplomacy Foreign Policy government of india Indigo airline Indigo एयरलाइन international relations Ministry of Civil Aviation Pakistan support security policy Turkey Turkish Airlines अंतरराष्ट्रीय संबंध एयरलाइन अनुबंध कूटनीति केंद्र सरकार टर्किश एयरलाइंस तुर्की नागरिक उड्डयन मंत्रालय पाकिस्तान समर्थन बोइंग 777 भारत सरकार विदेशी नीति विमान लीज विमानन क्षेत्र सुरक्षा नीति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 24 घंटे में 7 नए मरीज मिले
    Next Article लातेहार में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.