Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»न्याय महारैली में जुटे इंडी के दिग्गज, आलमगीर बोले पूरे देश में फैलेगा उलगुलान
    झारखंड

    न्याय महारैली में जुटे इंडी के दिग्गज, आलमगीर बोले पूरे देश में फैलेगा उलगुलान

    Team JoharBy Team JoharApril 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: उलगुलान न्याय महारैली को लेकर राजधानी में इंडी गठबंधन के दिग्गजों का जुटान हुआ है. जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन भी महारैली में पहुंचे. जहां उनका स्वागत किया गया. लाखों की संख्या में जुटे लोगों ने उनके समर्थन में नारे लगाए. स्टीफन मरांडी ने कहा कि गठबंधन का ये उलगुलान महारैली आयोजित है. दिशोम गुरु इसकी अध्यक्षता कर रहे है. आज इंडिया गठबंधन के सभी नेता इस उलगुलान में हमारे हेमंत सोरेन जी के गिरफ्तारी के विरोध में उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे है. सीएलपी नेता आलमगीर आलम ने कहा कि उलगुलान महारैली में आज जल, जंगल, जमीन का नेतृत्व करने वाले शिबू सोरेन, सीएम चंपाई सोरेन समेत सभी मंत्री, विधायक व नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं. हम कहना चाहते है कि झारखंड प्रदेश वीरों का स्थान है.

    उन्होंने कहा कि आजादी के पहले से लेकर हमारे उपर तानाशाही और कुचलने का प्रयास किया है. इसके विरोध में झारखंड के लोगों ने उलगुलान किया है. झारखंड का आदिवासी मूलवासी के लोगों में क्रांति भरी हुई है. यह 2024 के चनाव में दिखाना होगा. हमारे यहां जो भाजपा की नीति चल रही है. सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है. इसके खिलाफ आवाज उठाना चाहिए. 2019 के चुनाव में यहां की सरकार को हमलोगों ने काटकर फेंकने का काम किया था. आज पूरा देश चाहता है कि केंद्र में नेतृत्व परिवर्तन होना चाहिए. हमारी सरकार ने सर्वजन पेंशन लाकर खुली चुनौती दी कि सबके लिए काम किया. 24 लाख वृद्धा पेंशन दिया. यह उलगुलान शुरू होकर पूरे देश में फैलेगा.

    इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, शिवसेना यूबीटी की प्रियंका चतुर्वेदी, सीपीआई एम के दीपांकर भट्टाचार्य, नेशनल कांफ्रेंस के फारूख अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, टीएमसी के विवेक गुप्ता भी पहुंच चुके है. वहीं कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. सीएम चंपाई सोरेन ने सभी का स्वागत किया. मंच पर इंडी गठबंधन झारखंड के भी तमाम नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है. वहीं झारखंड इंडी गठबंधन सरकार के सभी विधायक भी मंच पर तैनात है. वहीं उलगुलान महारैली को सुनने के लिए भारी संख्या में नेता-कार्यकर्ता के साथ ही पब्लिक का भी जुटान हुआ है.

    ये भी पढ़ें: उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने रांची पहुंचे इंडी गठबंधन के नेता, फारूख बोले हम प्यार से देश को ले जाना चाहते हैं आगे

    Johar Live अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज की खबर उलगुलान न्याय महारैली करंट न्यूज जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज टीएमसी डेली न्यूज ताजा खबर तेजस्वी यादव नेशनल कांफ्रेंस के फारूख अब्दुल्ला न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार मुख्यमंत्री भगवंत मान रांची लेटेस्ट न्यूज शिबू सोरेन शिवसेना यूबीटी की प्रियंका चतुर्वेदी सपा प्रमुख अखिलेश यादव सिटी न्यूज सीएम चंपाई सोरेन सीपीआई एम के दीपांकर भट्टाचार्य स्टीफन मरांडी स्थानीय खबर हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक कर बोले सांसद पीएन सिंह, विपक्ष के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं
    Next Article टीएमसी के पूर्व सांसद बोले मोदी जी समय पूरा हो गया, प्रियंका बोली हम लड़ाई जारी रखेंगे

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.