Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Oct, 2025 ♦ 5:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कोरोना से निपटने में भारत का प्रदर्शन उल्लेखनीय: अमिताभ कांत
    देश

    कोरोना से निपटने में भारत का प्रदर्शन उल्लेखनीय: अमिताभ कांत

    Team JoharBy Team JoharJune 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। नीति आयोग के कार्यकारी निदेशक अमिताभ कांत ने शनिवार को भारत के कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से निपटने के प्रदर्शन को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि जबतक इस महामारी के टीका का अविष्कार नहीं हो जाता तबतक कोरोना संदिग्धों की जांच, मरीज के संपर्क में आये लोगों की पहचान, उनका अलगाव किया जाना जैसे उपाय इस बीमारी से बचने के लिये महत्वपूर्ण हैं।

    श्री कांत को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के जैव प्रौद्योगिकी संस्‍थान और स्वास्थ्य पत्रिका ‘डबल हेलिकल’ के साथ मिलकर ‘जेएनयू एलुमनी एसोसिएशन ऑफ जेएनयू’ (एएजे) द्वारा आयोजित ‘ग्लोबल रिसर्च पर्सपेक्टिव टू पैंडेमिक कोविड-19’ विषय पर एक वेबिनार में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

    श्री कांत ने कहा, “कोरोना से निपटने में सफलता और उसके प्रभाव की सीमा को कुल मामलों से नहीं मापा जा सकता है। बल्कि इसका मूल्यांकन जनसंख्या घनत्व, प्रति 10 लाख मौतें, मामले की मृत्यु दर, जनसंख्या घनत्व के आधार पर प्रति 10 लाख मौतें, वैश्विक कोविड की मृत्यु दर में योगदान, स्वस्थ हो रहे मरीजों की संख्या, खतरे पर बनी जनसंख्या और औसत आबादी जैसे पैमानों के आधार पर किया जाना है। ”

    उन्होंने कहा, “इन सब मापदंडों पर मूल्यकांन करने पर भारत का प्रदर्शन उल्लेखनीय है।

    उन्होंने कहा, “अगर लोगों की जांच करने, संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की पहचान करने और उन्हें अलग कर के रखने में सफल रहे तो हम इस बीमारी को नियंत्रण कर लेंगे। इन सब उपायों को किये बिना इस बीमारी पर काबू पाना बहुत मुश्किल है। यह सब महामारी को रोकने के कारगार तरीके हैं। इन्हीं तरीकों को सही ढंग से अपनाकर केरल और कर्नाटक बेहतर कर रहे हैं।”

    covid 19 india Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.21 लाख के करीब
    Next Article धनबाद: तालाब में मिली मानव खोपड़ी, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सासाराम का ‘मौसाजी’ करता है माल सप्लाई

    October 19, 2025
    देश

    नेपाल में Gen Z बना रहे नया राजनीतिक दल, चुनाव लड़ने से पहले रखी दो अहम शर्तें

    October 19, 2025
    देश

    ISRO की ऐतिहासिक उपलब्धि : चंद्रयान-2 ने पहली बार देखा सूर्य की सौर ऊर्जा का चंद्रमा पर प्रभाव

    October 19, 2025
    Latest Posts

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

    October 19, 2025

    रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सासाराम का ‘मौसाजी’ करता है माल सप्लाई

    October 19, 2025

    धान कुटाई मशीन में फंसकर महिला की मौ’त, जांच में जुटी पुलिस

    October 19, 2025

    पाकुड़ में पुलिस दल पर हमला : ASI को बांध कर पीटा, वर्दी फाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.